Naagin 7 Grand Finale: नागिन फिनाले में होगा जबरदस्त ड्रामा, फैंस को मिलेगा ये नया ट्विस्ट
Naagin 7 Grand Finale: नमिक पॉल और प्रियंका चाहर चौधरी के शो नागिन-7 अपने आखिरी पढ़ाव पर चल रहा है। जल्द ही नागिन-7 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में शो को खास बनाने के लिए एकता कपूर पूरी ताकत लगा रही है।
नागिन फिनाले में होगा जबरदस्त ड्रामा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
खबरों के अनुसार नागिन-7 के अंतिम पड़ाव में नई एंट्री होने जा रही है। बताया जा रहा है, कि नागिन 7 के फिनाले में टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल शो में एंट्री करने जा रही है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि ये खबर पूरी तरह सच है। हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं है। मतलब साफ है,कि कुछ भी हो सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार अनंता आर्यमान की लाइफ में सारी नागिनों आने वाली है। जिसमें सारी नागिने मिलकर अनंता की मदद करेंगी। इस दौरान आर्यमान को ये ज्ञात होगा कि उसका सारा परिवार बहुत पहले मर चुका है।
नागिन-7 के क्लाइमेक्स में अपने दुश्मनों का सफाया करते ही अनंता आर्यमान से अपने प्यार का इजहार करने वाली है। आखिरी में अनंता और आर्यमान को ये महसूस होगा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते है।
नागिन-7 के आखिरी में आर्यमान की फैमिली को निपटाते ही नागलोक के लोग अनंता को अपनी रानी घोषित कर देंगे। जिसके बाद अनंता का धूमधाम से राज्याभिषेक कराया जाएगा।
नागिन-7 के लास्ट में आप सभी देख पाएंगे कि कैसी आर्यमान के पूरे परिवार को खत्म करने में अनंता के साथ पूरी नागिनों की फौज सामने आएगी और उनकी मदद करेगी।