- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp High Court Big Decision On Jainism And Buddhism Regarding Hindu Marriage Act
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- हिन्दू मैरिज एक्ट बौद्ध और जैन धर्म पर भी लागू
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि हिन्दू मैरिज एक्ट हिन्दुओं तक सीमित नहीं। जैन, बौद्ध और सिख धर्म पर भी ये लागू होता है। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के निर्णय पर कही ये बात.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का निर्णय
भोपाल : मध्य प्रदेश के इंदौर की फैमिली कोर्ट में आए एक विवाद को युवक ने हाईकोर्ट में चुनौती देने के बाद हाईकोर्ट की डिविजनल बेंच ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि हिन्दू मैरिज एक्ट जैन और बौद्ध धर्म पर भी लागू होता है। इसके अलावा सिख धर्म पर भी यही एक्ट लागू है।
कोर्ट ने कहा कि देश के संविधान और विधान मंडल ने हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म एक साथ मान्यता दी है। ये एक्ट सिर्फ एक धर्म तक ही सिमट कर नहीं रह गया है। इनके प्रावधानों को पढ़ें तो जानकारी होगी। फैमिली कोर्ट को धार्मिक प्रथाओं की इज्जत करने के साथ कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
इंदौरा फैमिली कोर्ट खारिज कर दी थी याचिका
इंदौर की फैमिली कोर्ट में नितिन सेठी की पत्नी ने तलाक का केस दायर किया था। कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि जैन समुदाय अल्पसंख्यक श्रेणी में आता है। हिन्दू मैरिज एक्ट के प्रावधान जैन धर्म का पालन करने वालों पर लागू नहीं होते हैं। कोर्ट ने इस प्रकार के 28 मामलों को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने इस पर कहा कि धार्मिक मामलों विवादित व्याख्या कर कानून को बदलने का प्रयास न करे।
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
युवक की चुनौती पर हाईकोर्ट का फैसला
युवक के हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच की दो जजों की खंडपीठ ने साफ किया कि जैन, बौद्ध और सिख भी हिन्दू मैरिज एक्ट में आता है। इन पर ही वही कानून लागू होगा जो हिन्दुओं के शादी के मामलों पर होता है। फैमिली कोर्ट के निर्णय का आधार तर्क संगत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि यदि निचली अदालतों या फैमिली कोर्ट को किसी मामले में संशय हो तो उसे हाईकोर्ट भेजना चाहिए, इस प्रकार बिना जाने समझे निर्णय न सुनाएं।
Mp high court big decision on jainism and buddhism regarding hindu marriage act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














