- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Health Model State For Service Driven Cm Mohan Yadav
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
Health Care Model: MP सरकार और सेवांकुर भारत में एमओयू, 5 साल के लिए हुए इस समझौते का लक्ष्य संवेदनशील डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार कर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना है।
- Written By: सुधीर दंडोतिया

स्वास्थ्य विभाग और 'सेवांकुर भारत' के बीच 5 साल का एमओयू,सोर्स: सोशल मीडिया
MP Health Initiative Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मरीज की चिकित्सा सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक बड़ा माध्यम है। हमारा लक्ष्य ऐसे चिकित्सक तैयार करना है जो हर परिस्थिति में मरीज और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में राज्य के स्वास्थ्य विभाग तथा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर की संस्था ‘सेवांकुर भारत’ के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू आने वाले 5 सालो के लिए प्रभावी रहेगा।
MOU का मुख्य लक्ष्य डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को देश में ‘सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व’ का मॉडल राज्य बनाना है। सरकार का लक्ष्य डॉक्टरों की एक ऐसी संवेदनशील पीढ़ी तैयार करना है जो केवल व्यावसायिक रूप से ही कुशल न हो, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की वाहक भी बने। यह पूरा प्रोजेक्ट ‘अनुभव-आधारित शिक्षण’ और ‘सेवा के जरिए सीखने’ के सिद्धांत पर काम करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
एक सप्ताह देश के नाम कार्यक्रम
समझौते के तहत “एक सप्ताह देश के नाम” विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के लगभग 300 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें छत्रपति संभाजीनगर में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों के व्यक्तित्व विकास और निरंतर जुड़ाव के लिए ‘अनुभव साझा सत्र’ और ‘व्यक्तित्व विकास शिविर’ भी आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें ; डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा भोपाल AIIMS, एक-एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे 9 विभाग, कार्डियोलॉजी का हाल बेहाल
3 दशकों से सेवा में समर्पित है संस्थान
डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान की स्थापना वर्ष 1989 में सेवाभावी डॉक्टरों द्वारा की गई थी। पिछले 30 वर्षों में इस संस्था ने 70 लाख से अधिक गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं। वर्तमान में यह संस्थान देशभर में 46 इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स चला रहा है, जिसमें नासिक, संभाजीनगर और असम के शिवसागर में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज और एशिया की अग्रणी ब्लड बैंक शामिल हैं।
Mp health model state for service driven cm mohan yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













