-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Mundi Road Construction Demand Nsui Memorandum To Cm Mohan Yadav
खंडवा में 35 किलोमीटर का परेशान कर देने वाला सफर, गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क; NSUI ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Khandwa Road Construction Demand NSUI: खंडवा-मुंदी 35 किमी जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए NSUI अध्यक्ष चंदन सिंह ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, जल्द काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

खंडवा में एनएसयूआई का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khandwa Mundi Road Construction Demand: खंडवा से मुंदी तक जाने वाले जर्जर सड़क मार्ग के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि खंडवा से मुंदी तक करीब 35 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के चलते यात्रा न केवल असुविधाजनक हो गई है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों पर पड़ रहा असर
सड़क की बदहाल स्थिति का असर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों पर पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है, वहीं विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और आम नागरिकों का भी काफी समय खराब सड़क के कारण बर्बाद हो रहा है, क्योंकि कम समय में पूरा होने वाला सफर अब घंटों में तय हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
EXCLUSIVE: ‘एमपी में समान नागरिक संहिता की कोई जरूरत नहीं…’ UCC पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का हमला
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमले का मामला,मुख्य आरोपी की तलाश जारी
भोपाल में बीच सड़क पर आशा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, चक्कर खाकर गिरी महिला; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मुरैना: भैंस चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, अगले दिन छह-सात घरों में तोड़फोड़; जानें पूरा मामला
लंबे समय से उठ रही है निर्माण की मांग
छात्र संगठन एनएसयूआई के नेता चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि खंडवा-मुंदी सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन अब तक प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रही है, फिर भी जिम्मेदार विभागों की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
सीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपे गए ज्ञापन में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने की मांग की गई है। एनएसयूआई ने कहा कि खंडवा-मुंदी मार्ग का शीघ्र निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Khandwa mundi road construction demand nsui memorandum to cm mohan yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं’, काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
Jul 20, 2026 | 06:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
Jul 20, 2026 | 06:05 PMEXCLUSIVE: ‘एमपी में समान नागरिक संहिता की कोई जरूरत नहीं…’ UCC पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का हमला
Jul 20, 2026 | 06:02 PMExplainer: एक देश, 4 प्रोटेस्ट… दिल्ली से लेकर ऋषिकेश तक सरकार के खिलाफ क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
Jul 20, 2026 | 05:55 PMमुंबई लोकल बनी अखाड़ा, सीटों पर चढ़कर युवक को बेरहमी से पीटा, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Jul 20, 2026 | 05:48 PMबाराबंकी में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सपा और कांग्रेस से सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे
Jul 20, 2026 | 05:47 PMपुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य
Jul 20, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM













