-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Residents Fear Waterlogging And Flooding Amid Nagpur Monsoon Preparations
नागपुर में बारिश का इंतजार या बाढ़ का खौफ? खुदी सड़कें और चोक नालियां बस्तियों में ढाएंगी ‘आसमानी कहर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Monsoon Preparations: नागपुर में मानसून से पहले खुदी सड़कों, बंद नालियों और अधूरे कामों ने बस्तियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को डर है कि तेज बारिश होने पर कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है।

नागपुर मानसून, जलभराव, खुदी सड़कें,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Monsoon Drainage Problem: नागपुर में बारिश सिर पर है और किस दिन आसमानी कहर बरपेगा, कहा नहीं जा सकता। धुआंधार बारिश का शहरवासी बड़ी बेसन्नी से इंतजार तो कर रहे हैं लेकिन अनेक बस्तियों के लोग ऊपरवाले से यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि बरसना जरूर लेकिन कहर बनकर नहीं।
इसका कारण है उनकी बस्तियों की खुदी हुई सड़कें, गलियां, जगह-जगह लगे मलबे के ढेर और पाइन लाइन व चैम्बर बनाने के लिए खोदे गए गहरे-गहरे गड्डे, निश्चित तौर पर ऐसी जगहों पर बारिश का पानी जमा होने वाला है क्योंकि निकासी के लिए बनीं नालियां चोक हो चुकी हैं। सड़कों व गलियों में नदी-नाले बहने वाले हैं और इसका पूरा पानी रोड लेवल से नीचे की बस्तियों में घरों में घुसने वाला है। ये खुदी हुई सड़कें व गलियां इस बारिश में जमकर कहर ढाने वाली हैं, यह निश्चित समझा जा रहा है।
खुदाई कर गायब हुआ ठेकेदार
दक्षिण नागपुर के महालक्ष्मीनगर व अंबिकानगर में 3-4 गलियों के सीमेन्टीकरण के लिए सड़कों की पूरी खुदाई कर दी गई है और ठेकेदार गायब हो गया है। अब बारिश सिर पर है। अगर आसमानी आफत बरसी तो इन गलियों में रहने वाले नागरिकों की परेशानी का सबब बनेगी। अनेक बस्तियों में ऐसा ही हाल है। अनेक जगहों पर चैम्बर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं और अधूरे पड़े हैं। सीमेन्ट की सड़कों को केबल लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल बनी अखाड़ा, सीटों पर चढ़कर युवक को बेरहमी से पीटा, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य
दौलताबाद घाट का जाम बना पर्यटन पर ग्रहण, एलोरा-घृष्णेश्वर मार्ग पर लगा लंबा जाम! पर्यटकों की फंसी सांसें
कॉकरोचों का समर्थन कर ठाकरे छोटा कर रहे हैं अपना कद, राम कदम बोले- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ चुके हैं उद्धव
मलबा वहीं जमा है और बारिश में कीचड़ बनेगी। ठेकेदारों की लेटलतीफी और संबंधित विभागों के अधिकारियों की उदासीनता के कारण पूरे शहर का हुलिया बिगड़ने वाला है।
वाहनों के धंसने का खतरा पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों के किनारे जो खुदाई की गई थी उसे मलबे से ही भरकर छोड़ दिया गया था। बारिश से मलबा धंसेगा और नाली के जैसे लंबे गड्ढे बनेंगे। इन गड्डों में पानी भी भरेगा।
अगर धोखे से कोई वाहन चालक इसमें उतर गया तो गिरकर जख्मी ही होगा। अनेक सड़कों में तो ट्रक व अन्य भारी वाहनों के धंसने का खतरा भी हो गया है। शहर में जिन-जिन सड़कों पर पानी की पाइप लाइन, केबल लाइन आदि डालने के लिए खुदाई की गई उस परिसर का हाल बेहाल हो गया है।
यह भी पढ़ें:- अस्पतालों में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर तो हैं, पर चलाने वाले गायब! खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर मरीजों के परिजन
मानेवाड़ी चौक से म्हालगीनगर चौक तक ओवरब्रिज का काम मंद गति से चल रहा है। रोड के दोनों साइड एक ही बड़े वाहन निकलने की जगह है और वाहनों के दबाव से गट्ट धंस गए हैं। बड़े गड्ढे तक बन गये हैं। ये बारिश में वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित होने वाले हैं।
साइड में नहीं लगे गट्टू
सड़कों के सीमेन्टीकरण के बाद कई जगहों पर साइड में गहू नहीं लगाए गए है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के चैम्बर भी आधे-अधूरे छोड़ दिये गए हैं। बारिश का पानी जमा होना तय है। निकासी नहीं होने के कारण जमा पानी में मच्छरों की पैदावार भी होगी। अभी तो सारा सरकारी अमला चुनाव कार्य में व्यस्त है। इसलिए ठेकेदारों की मनमानी कोई देखने वाला नहीं है। अनेक बस्तियों में तो कचरे व मलबे की सफाई तक नहीं हो रही है जिससे नागरिक त्रस्त हो चुके हैं।
Residents fear waterlogging and flooding amid nagpur monsoon preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल बनी अखाड़ा, सीटों पर चढ़कर युवक को बेरहमी से पीटा, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Jul 20, 2026 | 05:48 PMबाराबंकी में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सपा और कांग्रेस से सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे
Jul 20, 2026 | 05:47 PMपुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य
Jul 20, 2026 | 05:43 PMमोदी का वादा, क्यों रहा आधा? जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में NC का प्रदर्शन
Jul 20, 2026 | 05:43 PMCJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, सरकार के सामने रखी प्रमुख मांगें; मंत्री ने चर्चा का दिया भरोसा
Jul 20, 2026 | 05:38 PMफोन में रखा यह गैरकानूनी कंटेंट पहुंचा सकता है जेल, दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
Jul 20, 2026 | 05:35 PMVrindavan: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद उठी जांच की मांग
Jul 20, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM












