- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Katni Thermocol Factory Fire Two Units Damaged Loss Worth Lakhs
कटनी में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटों से दूसरी फैक्ट्रियां भी चपेट में, लाखों का नुकसान
कटनी के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया की थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है, इलाके की कई फैक्ट्रियां भी चपेट में आईं। छह दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं, राहत-बचाव कार्य जारी है।
- Written By: सौरभ शर्मा

कटनी में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक थर्माकोल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही देर में पास की दूसरी फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है। प्रशासन की निगरानी में आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास की दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जल चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि फैक्ट्रियों के अंदर कोई मौजूद नहीं था और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। एसडीएम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कोशिश की जा रही है कि आग अन्य इकाइयों तक न पहुंचे। अब तक की जानकारी के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है।
लपटों ने ली दो फैक्ट्रियां अपनी चपेट में
लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक और थर्माकोल फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि कुछ ही समय में पास की दो इकाइयों को भी चपेट में ले लिया। गोदामों में रखे प्लास्टिक और बारदाने जलने लगे जिससे आग और फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
Madhya Pradesh: गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोप…दिग्विजय सिंह ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
अब किसान सिर्फ फसल ही नहीं, बिजली भी उगाएंगे…CM मोहन यादव का हरित ऊर्जा मास्टरप्लान
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोपी कांग्रेस विधायक की जमानत रद्द की, कहा- एक हफ्ते में सरेंडर करना होगा
दमकल की छह गाड़ियों की मशक्कत, लाखों का नुकसान
आग को बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां लगातार पानी की बौछारें कर रही हैं और अब तक कई बार टैंकों को रिफिल किया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर हैं और हर संभव कोशिश की जा रही है कि आग पर जल्द काबू पाया जा सके। आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का आंकलन जारी है। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।
Katni thermocol factory fire two units damaged loss worth lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Municipal में हंगामा: 3 करोड़ के टेंडर को लेकर भिड़ीं BJP नेता, ‘कमीशन’ और श्रेय की लड़ाई उजागर
Apr 16, 2026 | 09:03 AMUS Iran Talks: इस्लामाबाद वार्ता विफल, आसिम मुनीर अमेरिका का शांति संदेश लेकर ईरान पहुंचे
Apr 16, 2026 | 08:59 AMचंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी
Apr 16, 2026 | 08:56 AMगले लगाएंगे शी जिनपिंग…चीन जाने से पहले भर-भरकर प्यार लुटाने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- वो मेरे फैसलों से खुश
Apr 16, 2026 | 08:54 AMक्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम? क्या संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिल पाएगा 33% आरक्षण? जानें सब
Apr 16, 2026 | 08:53 AMChhatrapati Sambhajinagar Air Pollution: भीषण गर्मी के साथ खराब श्रेणी में पहुँचा वायु प्रदूषण, AQI 150 के पार
Apr 16, 2026 | 08:47 AMIsrael और लेबनान में सीजफायर पर बनी बात? अमेरिका और ईरान के बीच श्रेय लेने की होड़ शुरू
Apr 16, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













