-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- The Effigy Of Sonam Raghuvanshi Will Not Be Burnt During Dussehra In Indore Indore High Court Delivers Its Verdict
नहीं जलेगा ‘कलयुगी शूर्पणखा’ सोनम का पुतला! इंदौर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मां ने जताई थी आपत्ति
- Written By: पूजा सिंह
Indore में दशहरे पर सोनम रघुवंशी के पुतला दहन पर इंदौर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। सोनम की मां के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

सोनम रघुवंशी (सौ. सोशल मीडिया)
Indore High Court’s Decision: मध्यप्रदेश के इंदौर में दशहरे पर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी सहित 11 कातिल महिलाओं का पुतला दहन करने कि तैयारी की जा रही थी। इससे पहले ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शूर्पणखा के पुतला दहन पर रोक लगा दी है। दरअसल पौरुष नाम की संस्था ने सोनम रघुवंशी के साथ 11 ऐसी महिलाओं के पुतले जलाने का ऐलान किया था, जिन्होंने पति, बच्चे और परिवार की हत्या या हत्या की साजिश में आरोपी है।
विजयादशमी पर आयोजित होने वाला ‘शूर्पणखा दहन’ कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कार्यक्रम पर ऐतराज जताते हुए सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को इंदौर हाई कोर्ट ने इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।
सोनम की मां ने दायर की थी याचिका
2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर ‘शुर्पणखा पुतला दहन’ का आयोजन होने वाला था। इस कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने इंदौर हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि, जिन भी महिलाओं के पुतले जलाए जा रहे हैं, अभी तक उनपर सिर्फ आरोप है, दोष सिद्ध नहीं हुआ है। इसके साथ ही वे महिलाएं किसी की बहन और किसी की बेटी है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर के भूजल में मिला सीवरेज का जहर; नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना
इंदौर के नामचीन शिशुकुंज स्कूल में सनसनी, योग दिवस का खाना खाते ही 100 से ज्यादा बच्चे बीमार; कैंपस में बवाल
भोपाल बनेगा प्रदेश का पहला EV-संचालित निकाय; नगर निगम के बेड़े में शामिल होंगे 50 इलेक्ट्रिक वाहन
दतिया के विशाल हत्याकांड़ में नया मोड़, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज; कुशवाहा समाज पहुंचा SP ऑफिस
इंदौर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
ऐसे में उनका सार्वजनिक अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं मिलना चाहिए। इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुतला दहन कार्यक्रम पर रोक लगा दी। जस्टिस प्रणव वर्मा ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है। कोर्ट का कहना है कि, इस तरह का आयोजन व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर गलत संदेश दे सकता है।
ये भी पढ़ें : ‘यह लोकतंत्र का बुरा रूप…’,वांगचुक की गिरफ्तारी पर फूटा पत्नी का गुस्सा, BJP को बताया नकली हिंदू
आयोजकों इन महिलाओं को शूर्पणखा की संज्ञा दी थी
बता दें कि, कार्यक्रम के आयोजक समूह ‘पौरुष’ ने 11 महिलाओं की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए थे, जिनमें इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान भी शामिल हैं। इन महिलाओं पर अपने पतियों की, बच्चे और परिवार की हत्या या हत्या की साजिश का आरोपी है। कार्यक्रम के आयोजक का कहना है कि बुराई केवल पौराणिक पात्रों में ही नहीं, बल्कि समाज में भी कई रूपों में मौजूद है। आयोजकों का कहना था कि, रामायण की कथा में शूर्पणखा छल और कुटिलता का रूप मानी जाती है। उसी तरह पति की हत्या करने वाली महिलाएं भी वैसा ही अपराध और धोखे की मिसाल हैं। इसलिए इस दशहरा पर्व पर इन्हें शूर्पणखा की संज्ञा दी थी और जिन्हें ‘मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा’ बताया गया था।
The effigy of sonam raghuvanshi will not be burnt during dussehra in indore indore high court delivers its verdict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के शो में हंगामा, प्रो-खालिस्तान प्रदर्शनकारी की हरकत कैमरे में कैद
Jun 22, 2026 | 06:09 PMइंदौर के भूजल में मिला सीवरेज का जहर; नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना
Jun 22, 2026 | 06:05 PM‘धक्के देकर घर से निकाला’, रोती हुई Urban Company कर्मचारी का वीडियो वायरल, ग्राहक पर लगाए गंभीर आरोप
Jun 22, 2026 | 06:03 PMगुरुग्राम रोड रेज में युवक के चेहरे में घुसा कांच, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Jun 22, 2026 | 05:51 PMहाजी वल्ली चौक पर खूनी वारदात, अमरावती में मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Jun 22, 2026 | 05:50 PMइंदौर के नामचीन शिशुकुंज स्कूल में सनसनी, योग दिवस का खाना खाते ही 100 से ज्यादा बच्चे बीमार; कैंपस में बवाल
Jun 22, 2026 | 05:49 PMहफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी; तेजी में रहे ये स्टॉक्स
Jun 22, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM












