- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Pantaloons Store Controversy Tilak Kalawa Ban Protest Hindu Outfits
पैंटालून्स में भी धार्मिक पाबंदी…जबलपुर में कलावा-टिका पर रोक से भड़के हिंदू संगठन; जमकर किया विरोध
Jabalpur Pantaloons Controversy: जबलपुर पैंटालून्स में तिलक-कलावा पर पाबंदी को लेकर बवाल। हिंदू संगठनों ने मैनेजर का किया घेराव। मदन महल पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन।
- Written By: सजल रघुवंशी

पैंटालून्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tilak Kalava Row in Jabalpur: जबलपुर में शास्त्री ब्रिज के पास स्थित पैंटालून्स क्लॉथ स्टोर को जबलपुर में शुरू हुए कुछ महीने ही बीते हैं और इसके शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया है। दरअसल लेंसकार्ट के बाद पैंटालून्स में भी कर्मचारियों को तिलक – कलावा, सिंदूर लगाने और हिंदू देवी देवताओं के बारे में बात करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कंपनी के नियम कायदों का हवाला देते हुए शोरूम मैनेजर ने नियमों के अनुसार पहनावा अपनाने और धर्म को किनारे रखकर काम करने के निर्देश जारी किए, कुछ कर्मचारियों ने नौकरी बचाने के लिए इन आदेशों का पालन भी किया। बता दें कि इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है और ज्ञापन सौंपा गया है।
ऐसे शुरू हुआ विरोध और विवाद
27 अप्रैल को प्रिंस सिंह नामक युवक ने शो रूम में नौकरी ज्वाइन की, दो दिन सब सामान्य रहा, प्रिंस तिलक लगाकर काम पर आता था जिसे लेकर मैनेजर नितिन वोहरा ने उसे नियमों के अनुसार रहने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्रिंस ने नौकरी छोड़ दी। उसके नौकरी छोड़ने के बाद पैंटालून्स के मैनेजर नितिन ने उसकी आईडी ब्लॉक कर दी जिसके कारण उसे दूसरी जगह नौकरी नहीं मिल रही। मैनेजर की इस हरकत के बाद प्रिंस ने हिंदू संगठनों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: मंत्रालय पहुंचे परिजन, CM मोहन यादव से की मुलाकात; सीबीआई जांच को लेकर दिया बड़ा बयान
उम्र विवाद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट पहुंची वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’, निष्पक्ष जांच की रखी मांग; जानें पूरा मामला
ट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रीय महिला आयोग का भोपाल पुलिस को अल्टीमेटम! 7 दिन में मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’
ट्विशा शर्मा केस: कांग्रेस ने उठाई CBI जांच की मांग, नेता विपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार दिखाए संवेदनशीलता
मैनेजर को तिलक कलावा पहनाकर दी चेतावनी
क्लॉथ शोरूम के मैनेजर की इन हरकतों के बाद हिन्दू संगठन आक्रोशित हैं, प्रिंस के साथ शोरूम पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मैनेजर को तिलक लगाकर कलावा पहनाया। इसके बाद शोरूम मैनेजर को चेतावनी भी दी। हिंदू संगठनों को देख वहां के बाकी कर्मचारियों में भी हिम्मत आ गई और उन्होंने भी इन नियम कायदों का विरोध करते हुए इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
पुलिस को सौंपा ज्ञापन
हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें इन शिकायतों की जांच करने और उचित कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी जांच के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
Jabalpur pantaloons store controversy tilak kalawa ban protest hindu outfits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
May 20, 2026 | 06:42 PMट्विशा शर्मा केस: मंत्रालय पहुंचे परिजन, CM मोहन यादव से की मुलाकात; सीबीआई जांच को लेकर दिया बड़ा बयान
May 20, 2026 | 06:39 PMकेरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
May 20, 2026 | 06:38 PMExplainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
May 20, 2026 | 06:33 PM‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
May 20, 2026 | 06:28 PMनिजी जेट छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे; संजय राउत ने ली चुटकी
May 20, 2026 | 06:21 PMOral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
May 20, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













