- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Bargi Cruise Accident Update Fir Against Driver Negligence
जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
Bargi Cruise Accident Update: बरगी क्रूज हादसे पर संज्ञान लेते हुए जिला न्यायालय ने चालक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी

जबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का आदेश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Bargi Cruise Accident Update: बरगी क्रूज हादसे पर संज्ञान लेते हुए जिला न्यायालय ने चालक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डी.पी. सूत्रकार (जेएमएफसी) ने अपने आदेश में बरगी थाना प्रभारी को दो दिन के भीतर मामला दर्ज कर न्यायालय को इसकी जानकारी देने को कहा है।
न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स के आधार पर यह सामने आया है कि चालक ने क्रूज का संचालन लापरवाहीपूर्वक किया, जिसके चलते वह डूब गया और कई लोगों की जान चली गई। आदेश में यह भी कहा गया कि चालक क्रूज की परिस्थितियों से परिचित होने के बावजूद यात्रियों को डूबता छोड़कर खुद सुरक्षित निकल गया और उन्हें बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।
न्यायालय ने दिया यह आदेश
न्यायालय ने इस प्रकरण को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 और 110 के तहत आपराधिक मानव वध के प्रयास की श्रेणी में माना है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि मामले में एफआईआर दर्ज कर समुचित जांच नहीं की गई, तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है और क्रूज या नाव संचालक किसी आपात स्थिति में यात्रियों को असहाय छोड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में हड़ताल: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट संघ का विरोध
MP Transfer Policy : मोहन कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को मिलेगी मंजूरी, प्रशासनिक तबादलों की लिमिट तय
MP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
थाना प्रभारी को दिया दो दिन का समय
साथ ही, न्यायालय ने हादसे के दौरान डूबते लोगों की जान बचाने वाले व्यक्तियों के प्रयासों की सराहना की। अदालत ने बरगी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि इस मामले में दो दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज कर की गई कार्रवाई की जानकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए। बता दें कि कोर्ट ने उस व्यक्ति की भी सरहाना की जिसने, लोगों की जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
हादसे में गई 13 लोगों की जान
यह भीषण हादसा (Jabalpur Bargi Cruise Accident) 30 अप्रैल 2026 को हुआ था, जिसमें 13 लोगों की डूबने से जान चली गई। इस घटना ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के दावों की पोल खोलकर रख दी। अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
Bargi cruise accident update fir against driver negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market में हाहाकार! रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मची भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 541 अंक टूटा
May 20, 2026 | 10:00 AMमध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक
May 20, 2026 | 09:57 AMNashik Fuel Crisis: नासिक के पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, मनमाड डिपो से आपूर्ति ठप
May 20, 2026 | 09:53 AMचंद्रपुर में बाघ का हमला: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की दर्दनाक मौत, वन्यजीव संघर्ष की 14वीं शिकार
May 20, 2026 | 09:53 AMनॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
May 20, 2026 | 09:40 AMठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
May 20, 2026 | 09:35 AMअमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
May 20, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














