-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Minor Body Found Hanging Dumna Police Outpost Road Missing 22 Days
जबलपुर में डुमना पुलिस चौकी मार्ग पर पेड़ से लटकती मिली नाबालिग की लाश; 22 दिनों से था लापता
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Jabalpur Crime News: जबलपुर में तनाव, 22 दिन से लापता नाबालिग नितिन बैगा का शव मिलने पर डुमना रोड ठप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर खुला जाम।

Jabalpur Minor Death Case (Source- Social Media)
Jabalpur Minor Death Case: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट क्षेत्र अंतर्गत खमरिया गांव से लगे सुनसान इलाके में 22 दिनों से लापता एक नाबालिग किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान नितिन बैगा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, नितिन 8 जून से लापता था और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस में दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम
नितिन का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने डुमना एयरपोर्ट मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने किशोर की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों का कहना था कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद नितिन को बचाया जा सकता था। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
सागर कलेक्टर ने नकली बीज का बड़ा खेल ‘बेनकाब’; 500 बोरी खाद और नकली सोयाबीन बीज जब्त
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
‘कांग्रेस में न नेता, न नीति और न ही नियत’; MP कांग्रेस के हंगामे पर दुर्गेश केसवानी ने कसा तंज
सुरखी विधानसभा में कांग्रेस साफ! पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल; मची खलबली
प्रेम प्रसंग की चर्चा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नितिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और युवती के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि नितिन की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया, जिससे मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई हर पहलू से जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर ने नकली बीज का बड़ा खेल ‘बेनकाब’; 500 बोरी खाद और नकली सोयाबीन बीज जब्त
पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से परखा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Jabalpur minor body found hanging dumna police outpost road missing 22 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर में डुमना पुलिस चौकी मार्ग पर पेड़ से लटकती मिली नाबालिग की लाश; 22 दिनों से था लापता
Jun 30, 2026 | 11:05 PMBJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PMमहाराष्ट्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा; सड़क, पुल और पीएम आवास योजनाओं को प्राथमिकता, सरकार ने बढ़ाया फंड
Jun 30, 2026 | 10:59 PMआषाढ़ में तुलसी के पास हर शाम जलाएं घी का दीपक! कहते हैं, यहीं से बदलने लगती है घर की किस्मत
Jun 30, 2026 | 10:59 PMAwarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Jun 30, 2026 | 10:55 PMबिना बोले और सुने भी जीता दिल, IndiGo कर्मचारी की मुस्कान और मदद ने इंटरनेट को किया भावुक
Jun 30, 2026 | 10:48 PMसागर कलेक्टर ने नकली बीज का बड़ा खेल ‘बेनकाब’; 500 बोरी खाद और नकली सोयाबीन बीज जब्त
Jun 30, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM












