- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Gurandi Galla Market Massive Fire Scrap Shops Burnt
Jabalpur Fire: गल्ला मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Gurandi Galla Market Fire In Jabalpur: जबलपुर के गुरंदी गल्ला मार्केट में भीषण आग लग गई। घनी बस्ती और संकरी गलियों के कारण दमलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत हुई। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

मार्केट में लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Fire News: जबलपुर के गुरंदी स्थित गल्ला मार्केट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और दुकानों से सामान बाहर निकालने लगे।
हादसे की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि मार्केट में मौजूद कबाड़ की दुकानों में आग लगी थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में 10 दमकल वाहनों को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सारा सामान जलकर खाक
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने में देरी भी हुई, क्योंकि घनी बस्ती और संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना
MP News: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर सागर में प्रदर्शन; कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
छत्रपति संभाजीनगर जुबली पार्क में वड़ापाव दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर धमाके से दहशत, 5 लाख का नुकसान
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
आग के कारणों का खुलासा नहीं
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घनी बस्ती के बीच कबाड़ दुकान होने से आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा और जनहानि हो सकती है लिहाजा इन दुकानों को हटाने की मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ें : MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
हाई कोर्ट में लगी है याचिका
स्थानीयों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन को कई बार इन दुकानों के बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है, जिसमें शहर के अंदर संचालित गोदामों और कबाड़ की दुकानों के चलते बड़े हादसे की आशंका जताई गई है। जबलपुर में आग लगने की इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur gurandi galla market massive fire scrap shops burnt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jacqueline Fernandez की याचिका से अलग हुए जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट में बदली सुनवाई की बेंच
Jun 11, 2026 | 04:13 PMZoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
Jun 11, 2026 | 04:12 PMTMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम मोदी के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग
Jun 11, 2026 | 04:08 PMनागपुर ACB की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: लाइसेंस रिन्यू करने के बदले 30 हजार की रिश्वत लेते चीफ इंजीनियर गिरफ्तार
Jun 11, 2026 | 04:04 PMनालों की सफाई में लापरवाही पड़ी महंगी, मनपा आयुक्त अमोल येडगे की इंजीनियरों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Jun 11, 2026 | 03:58 PM‘मुझसे जन्मदिन पर कोई मिलने न आए’, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश; जानें ऐसा क्यों कहा?
Jun 11, 2026 | 03:50 PMघमंड टूटा या अक्ल आई? भारत से सीमा विवाद पर नेपाल सरकार का यू-टर्न, बोला- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद
Jun 11, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM













