- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Let Terrorist Hair Transplant Srinagar Arrest Updates
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Lashkar-e-Taiba: लश्कर आतंकी मोहम्मद उस्मान ने हैरान करने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि घुसपैठ के बाद श्रीनगर में हेयर ट्रांसप्लांट कराया और फर्जी दस्तावेजों से विदेश भागने की फिराक में था।

जम्मू पुलिस के द्वारा पकड़ा गया आतंकी, फोटो- सोशल मीडिया
LeT Terrorist Mohammad Usman Jatt Arrested: सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा एक आतंकी जब अपनी दास्तां सुनाने बैठा, तो उसकी बातें सुनकर अनुभवी अधिकारी भी दंग रह गए। पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत में तबाही मचाने के इरादे से घुसा आतंकी अपने मिशन में नाकाम रहा। आतंकी ने एक हैरान कर देने वाला वकया सुनाया है।
श्रीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया यह आतंकी मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ ‘चीनी’ मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसे सीमा पार से जम्मू-कश्मीर के बाहर भारत के अन्य हिस्सों में स्लीपर सेल तैयार करने का एक बड़ा और खतरनाक जिम्मा सौंपा गया था।
खतरनाक मकसद से भारत आया था ‘चीनी’
घुसपैठ करने के बाद मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ ‘चीनी’ का मकसद भारतीय युवाओं को गुमराह करना और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए संगठित करना था ताकि देश के भीतर बड़े हमले किए जा सकें। सीमा पार करने के बाद वह जरगम और अब्दुल्ला उर्फ ‘अबू हुरैरा’ जैसे अन्य पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में भी आया था, जो पहले से ही भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग
उरी में LOC के पास बड़ा धमाका, महाराष्ट्र के दो लाल शहीद; सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
3 घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में, 11,500 फीट की ऊंचाई पर भारत ने रचा इतिहास, PHOTOS में देखें जोजिला टनल
अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास
बाल झड़ने से परेशान था आतंकी
जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा आतंकी की निजी समस्या को लेकर हुआ। जांच एजेंसियों के सामने उस्मान ने कबूल किया कि वह लंबे समय से बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहा था। यह समस्या उसके लिए इतनी गंभीर थी कि इससे उसका आत्म-सम्मान बुरी तरह प्रभावित होने लगा था और वह मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने लगा था।
श्रीनगर में छिपकर रहने के दौरान वह कुछ लोगों के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह दी। इसके बाद उसे गुपचुप तरीके से श्रीनगर के ही एक क्लिनिक ले जाया गया, जहां उसने बाकायदा अपना हेयर रेस्टोरेशन ट्रीटमेंट कराया।
देश छोड़कर भागने के लिए तैयार किया था मास्टर प्लान
इलाज कराने के बाद उस्मान जम्मू के रास्ते पंजाब के मालेरकोटला पहुंचा, जहां उसने काफी समय तक छिपकर अपनी पहचान छुपाए रखी। यहां रहने के दौरान वह खुद को आधुनिक दिखाने की कोशिश कर रहा था। उसका असली इरादा भारत के आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज हासिल करना था।
बताया जा रहा है कि वह ‘उमर उर्फ खरगोश’ नाम के एक दूसरे आतंकी के नक्शेकदम पर चलना चाहता था, जो पहले ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत से इंडोनेशिया और फिर खाड़ी देशों में भागने में सफल रहा था। उस्मान भी इसी तरह अपनी पहचान बदलकर विदेश भाग जाने की जुगत में लगा था।
यह भी पढ़ें: आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
कश्मीर की असलियत देख दंग रह गया आतंकी
पूछताछ के दौरान उस्मान जट्ट ने एक ऐसी बात कही जो पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की पोल खोलती है। उसने बताया कि जब वह कश्मीर पहुंचा, तो यहां का माहौल और आम लोगों की जिंदगी वैसी बिल्कुल नहीं थी, जैसी उसे पाकिस्तान के आतंकी ट्रेनिंग कैंपों में दिखाई गई थी। घाटी की वास्तविकता और यहां के लोगों का सामान्य जीवन देखकर वह हैरान रह गया और उसने दावा किया कि यहां आने के बाद उसके मकसद पूरी तरह बदल गए थे।
Let terrorist hair transplant srinagar arrest updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Snoring Remedy: क्या आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
Jun 12, 2026 | 02:21 PMअहमदाबाद विमान हादसा: 260 मौतों के एक साल बाद भी इंसाफ अधूरा, नम आंखों से पीड़ितों ने दी अपनों को श्रद्धांजलि
Jun 12, 2026 | 02:21 PMभारत में पैसे से पैसा बनाने का क्रेज, इन चीजों में हो रहा जमकर निवेश, महिलाओं को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट
Jun 12, 2026 | 02:08 PMमानसून की देरी से ठाणे बेहाल, शहापुर-मुरबाड के एक लाख लोग पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर
Jun 12, 2026 | 02:07 PMदिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, जीतू बोले- क्या देश तानाशाही की तरफ जा रहा?
Jun 12, 2026 | 02:05 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला; संविदा कर्मचारियों के काम की होगी समीक्षा, लापरवाही पर जाएगी नौकरी
Jun 12, 2026 | 02:03 PMआमरावती: धारणी में बुआई से पहले डीजल संकट गहराया, किसानों की बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














