-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Jaivardhan Singh Congress Chhatron Ki Goonj Ucc Equal Education Policy
जबलपुर: कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, जयवर्धन सिंह बोले- युवाओं को UCC नहीं, समान शिक्षा नीति चाहिए
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Jaivardhan Singh In Jabalpur: जबलपुर में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, जयवर्धन सिंह बोले- देश का युवा यूसीसी नहीं, समान शिक्षा नीति चाहता है, शिक्षा मंत्री और एनटीए पर एफआईआर की मांग।

जयवर्धन सिंह (सोर्स- नवभारत लाइव)
Chhatron Ki Goonj Programme Jabalpur: देशभर में नीट पेपर लीक मामले और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन और सभाएं कर रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस ने “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह राइट टाउन स्टेडियम पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद करना और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय जानना है।
छात्रों से पूछा क्या देश की शिक्षा नीति से संतुष्ट हैं
जयवर्धन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का युवा समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी नहीं, बल्कि समान शिक्षा नीति चाहता है। उनका कहना था कि सभी छात्रों को एक जैसी और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
उज्जैन: सावन के सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर जल्द होगा फैसला, कलेक्टर बोले- निर्णय शीघ्र लिया जाएगा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
पेपर तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने वालों की जांच करे सरकार
मीडिया से चर्चा के दौरान जयवर्धन सिंह ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। उनका आरोप था कि परीक्षा का पेपर तैयार करने से लेकर उसे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों और निजी लोगों के हाथों में होती है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जानी चाहिए।
शिक्षा मंत्री और एनटीए प्रभारी पर दर्ज हो FIR
उन्होंने मांग की कि इस मामले में केवल निचले स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों और नीति निर्धारकों की भूमिका की भी जांच हो। जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई।
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए पारदर्शिता जरूरी
कांग्रेस का कहना है कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठ रहा है। वहीं भाजपा ने पहले भी ऐसे आरोपों को राजनीतिक बताया है और सरकार का कहना रहा है कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भोपाल: राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, व्यापम चौराहे पर नारेबाजी, कांग्रेस ने गुलाब से किया स्वागत
फिलहाल जबलपुर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने शिक्षा और युवाओं के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति और तेज होने की संभावना है।
Jabalpur jaivardhan singh congress chhatron ki goonj ucc equal education policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
Jul 26, 2026 | 07:21 AMतेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
Jul 26, 2026 | 07:20 AMपंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 07:18 AMरिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
Jul 26, 2026 | 07:17 AMZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
Jul 26, 2026 | 07:13 AMPakistan Flood: गिलगित बाल्टिस्तान में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ से चौथे दिन भी संपर्क पूरी तरह कटा
Jul 26, 2026 | 07:09 AMसफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
Jul 26, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














