सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन

Kriti Sanon Success Story: बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपने करियर की ऊंचाइयों के शिखर पर हैं। एक्टिंग से लेकर बिजनेस और प्रोडक्शन के क्षेत्र में उन्होंने नई मिसाल कायम की है।
Kriti Sanon Career
कृति सेनन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Kriti Sanon 10
कृति सेनन का अब तक का सफर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत और लगन की एक बेहतरीन मिसाल बनकर उभरा है। दिल्ली के पटपड़गंज की गलियों से निकलकर देश की सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद एक्ट्रेस में शुमार होना कोई आम बात नहीं है।
Kriti Sanon 9
हाल के समय में कृति सेनन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, क्रू, दो पत्ती, तेरे इश्क में और कॉकटेल 2 जैसी फिल्मों के जरिए से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।
Kriti Sanon 4
रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और गहरे भावनात्मक ताने-बाने से बुनी कहानियों को उन्होंने बेहद सहजता से बड़े पर्दे पर जीवित किया है। उनकी यह सफलता केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी बेहतरीन एक्टिंग क्षमता का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है।
Kriti Sanon 1
फिल्म मिमी में उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक एआई रोबोट का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना हो या दो पत्ती में डबल रोल की कठिनाइंयो को संभालना हो, उन्होंने हर बार दर्शकों को हैरान किया है।
Kriti Sanon 6
कृति ने हाइफन ब्रांड के जरिए कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में भी कदम रखा और एक सफल उद्यमी के रूप में खुद को स्थापित किया। इसके साथ ही ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के साथ एक निर्मात्री के रूप में अपनी यात्रा शुरू करके उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाया है।
Kriti Sanon 2
इसके अलावा यूएनएफपीए की मानद एंबेसडर के तौर पर भी वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निभाया है। एक साथ कई बड़ी भूमिकाओं को संभालते हुए कृति ने आधुनिक दौर की एक परिपक्व कलाकार की मिसाल पेश की है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com