- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Newly Married Woman Seema Jain Suicide Case
अब इंदौर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला
- Written By: प्रीतेश जैन
Indore Suicide News: इंदौर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति से विवाद के बाद महिला पिछले 4 महीने से अपने मायके में रह रही थी। ससुराल पक्ष पर पति की बीमारी छिपाने का आरोप लगा है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore newly married woman suicide Case: मध्य प्रदेश में नवविवाहिताओं की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भोपाल, ग्वालियर के बाद अब इंदौर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला अपने मायके में ही रह रही थी।
विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक महिला का नाम सीमा जैन (25 साल) है, जिसने अंजनी नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा की मां ने उसे फंदे पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
शादी के वक्त बीमारी छिपाई
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पिछले साल मई में सीमा की शादी खरगोन के कसरावद के रहने वाले हेमंत से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी के वक्त हेमंत के बीमार होने की जानकारी छिपाई थी। शादी के बाद इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश
खुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार
ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
‘छप्पर फाड़ कर मिली जीत’, राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
4 महीने से मायके में थी महिला
ससुराल में रोजाना के विवाद से परेशान होकर सीमा इंदौर में अपने भाई और मां के पास आ गई। करीब 4 महीने से वह यहीं रह रही थी, लेकिन मंगलवार शाम अचानक उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती तौर पर इसे दंपति के बीच हुए विवाद के बाद खुदकुशी के मामले के रूप में देख रही है।
ये भी पढ़ें : मां के दूध पर खबर छापने को लेकर अखबार पर भड़के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बोले- शर्म करो
ग्वालियर और भोपाल में नवविवाहिताओं की संदिग्ध मौत
इससे पहले ग्वालियर में 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी थी। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने सीधे तौर पर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं राजधानी भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस में भी कई संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। ट्विशा ने खुदकुशी की या उसकी हत्या हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
Indore newly married woman seema jain suicide case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश
Jun 12, 2026 | 08:18 PMवोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला
Jun 12, 2026 | 08:16 PMदुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, क्या है वजह?
Jun 12, 2026 | 08:08 PMखुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 08:02 PMPhD करने वालों के लिए खुशखबरी! हर महीने 1 लाख रुपये तक दे रही हैं ये सरकारी फेलोशिप, जानें पूरी जानकारी
Jun 12, 2026 | 07:54 PMगड़चिरोली के युवाओं को वैश्विक शिक्षा का अवसर, ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय तक पहुंच
Jun 12, 2026 | 07:49 PMDhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी
Jun 12, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM












