79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय लगातार अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पहले ब्लैक आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज दिखाने के बाद अब मौनी का दूसरा लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार एक्ट्रेस ब्लू कलर के बेहद खूबसूरत बैकलेस गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका रॉयल और एलिगेंट अंदाज देखने लायक था।