- Hindi News »
- Health »
- Health Benefits Of Banana From Heart To Skin It Has Multiple Benefits
Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें
Benefits of Eating Banana Everyday: अगर आप रोजाना एक केला खाते हैं, तो आपको मिलेगा फाइबर, पोटैशियम, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट। रोजाना केला खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं।
- Written By: रीता राय सागर

केला खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Banana: केला एक सस्ता सुपरफूड है, जिससे शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। सभी को अपनी लाइफस्टाइल हेल्दी रखनी है, इसके लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी है। हमारे शरीर में एक्सरसाइज 20 फीसदी तो डाइट 80 फीसदी असर करती है।
अगर आप एक महीने तक रोजाना 2 केले खाते हैं, तो आपके शरीर में कुछ आश्चर्यजनक बदलाव देखे जा सकते हैं। केला एक ऐसा फल है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। यह पोषण और स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय है। केले में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
एक सामान्य पके केले में कितनी कैलोरी होती है
कैलोरी: लगभग 90–105 kcal
सम्बंधित ख़बरें
मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
कार्बोहाइड्रेट: 22–27 ग्राम
नेचुरल शुगर: 12–14 ग्राम
प्रोटीन: 1–1.3 ग्राम
फैट: 0.3 ग्राम
फाइबर: 2.5–3 ग्राम
इसका मतलब है कि केला इंस्टेंट एनर्जी देने वाला, लो-फैट और नेचुरल स्वीट फ्रूट है।
एनर्जी से भरपूर (Bananas For Energy)
केले में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज) होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। सुबह-सुबह खाली पेट में या फिर वर्कआउट के आधे घंटे पहले और बाद में केला खाने से एनर्जी मिलती है, जिससे आप वर्कआउट के लिए तैयार होते हैं। साथ ही इससे थकान दूर होती है।
दिल के लिए एक केला (Bananas For Heart Health)
केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत को बनाए रखता है। इसके अलावा, इसमें कम मात्रा में सोडियम होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। रोजाना 2 केले खाने से आपका दिल हेल्दी रह सकता है।
इम्युनिटी बूस्टर है केला
केले में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यदि एक महीने तक इसका सेवन किया जाए, तो आप सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। केला हमारे शरीर को ताकतवर बनाता है। बता दें कि केले में मौजूद विटामिन सी, ए और फोलेट आपको तंदुरुस्त रखते हैं।
रंगत निखारने में भी असरदार है केला
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर केला त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में नमी बनी रहती है। रोजाना 2 केले खाने से आपकी त्वचा में चमक बनी रहेगी। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं।
वेटलॉस में मददगार हो सकता है केला
केला फाइबर से भरपूर होता है और इसी कारण इसे खाने से भूख जल्दी शांत होती है यानी अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
पाचन को देता है मजबूती (Bananas For Digestion)
केले में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसे रेगुलर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
इन सब के अलावा केला खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- सुबह नाश्ते में खाना चाहिए।
- वर्कआउट से पहले या बाद में खा सकते हैं।
- बच्चों के स्कूल टिफिन में दिया जा सकता है।
- रात में बहुत देर से केला खाने से बचें।
- केला हमेशा फ्रेश और सीमित मात्रा में खाएं।
- डायबिटीज में आधा या छोटा केला चुनें।
- वजन घटाने के लिए केला + मूंगफली या दही अच्छा होता है।
- रोज 2–3 केले खाने से बचें।
Health benefits of banana from heart to skin it has multiple benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें
May 20, 2026 | 12:49 PMRRB Section Controller Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने बदली परीक्षा की तारीख, अब 6 जून को आयोजित होगी परीक्षा
May 20, 2026 | 12:46 PM2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
May 20, 2026 | 12:43 PMTamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास
May 20, 2026 | 12:35 PMभारत में आतंक मचा सकता है इबोला! कांगो में ले चुका है 100 से अधिक जानें, जानिए कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
May 20, 2026 | 12:27 PMपीएम मोदी ने रोम में जॉर्जिया मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी, वीडियो हुआ बहुत वायरल
May 20, 2026 | 12:25 PMMP में खड़ा हो सकता है बड़ा स्वास्थ्य संकट, 25 मई से सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी
May 20, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














