- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Birthday Party Case Arrested
जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद की चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
- Reported By: अंशुल मुकाती
Indore Birthday Party Case Arrested: इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को परदेसीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Birthday Party Case Arrested: इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज के बाद तीन लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 की रात करीब 11 बजे जनता क्वार्टर निवासी जयेश संकट अपने दोस्तों मंगू और नितिन राव के साथ जन्मदिन मना रहा था। पार्टी के दौरान सभी लोग साथ बैठे थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मंगू सरदार और कालू मराठा के बीच विवाद शुरू हो गया।
चाकू से किया जानलेवा हमला
विवाद बढ़ने पर कालू मराठा और गोल्डी ने मंगू सरदार के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने चाकू से उसके सिर और नाक पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं विनोद ने भी पीड़ित के साथ हाथापाई की।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य स्वरूप में विराजे बाबा महाकाल, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु
नागपुर में खूनी रंजिश: महल में गैंगवार की आग फिर भड़की, कुख्यात अपराधी पर जानलेवा हमला
छतरपुर में मर्डर से सनसनी: युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने थाने जाकर कबूला जुर्म, जांच कर रही पुलिस
इंदौर में दूषित पानी को लेकर सियासत, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस आमने-सामने
पुलिस ने घंटों में दबोचे आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही परदेसीपुरा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कालू मराठा, गोल्डी उर्फ गुरुविंदर सिंह और विनोद उर्फ पन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढें: इंदौर में डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट और इंदौर ट्रैफिक साथी एप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
चाकू बरामद, पुराने अपराध भी दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
Indore birthday party case arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद की चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
Jun 02, 2026 | 09:52 AMAaj ka chaughadiya: मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, द्वितीया तिथि के शुभ संयोग; नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी
Jun 02, 2026 | 09:49 AMतपती धूप से मिली निजात, पर 2 और 4 जून को रहें सावधान! नागपुर में बिजली कड़कने और गरज-चमक की चेतावनी
Jun 02, 2026 | 09:42 AMPomegranate Juice: इस लाल फल के जूस से बनाए स्किन को पिंक और ग्लोइंग, फेशियल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
Jun 02, 2026 | 09:32 AMउज्जैन: भस्म आरती में दिव्य स्वरूप में विराजे बाबा महाकाल, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु
Jun 02, 2026 | 09:27 AMनागपुर सीट पर सस्पेंस खत्म, आखिरी वक्त तक चला मंथन; नामांकन के बाद घोषित हुए कांग्रेस उम्मीदवार
Jun 02, 2026 | 09:26 AMहिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे, मुंबई समारोह में फडणवीस ने बताई पत्रकारिता की जिम्मेदारी
Jun 02, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM













