छतरपुर में मर्डर से सनसनी: युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने थाने जाकर कबूला जुर्म, जांच कर रही पुलिस

Wife Killed Husband: छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में पत्नी पर अपने पति दीनदयाल कुशवाहा की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Chhatarpur Husband Murder Case
आरोपी महिला (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Chhatarpur Husband Murder Case: छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना घर के भीतर हुई, जहां किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पत्नी ने थाने जाकर कबूला जुर्म

घटना के बाद आरोपी बताई जा रही पत्नी स्वयं सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक के हैं 2 छोटे बच्चे

मृतक दीनदयाल कुशवाहा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शिवनगर कॉलोनी के रहवासी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी घटना की कभी कल्पना भी नहीं की थी।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पति-पत्नी के बीच संबंधों, पारिवारिक विवाद और घटना के समय की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल इस मामले में कई सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ जिसने इतना भयावह रूप ले लिया, यह पुलिस जांच का विषय बना हुआ है। शिवनगर कॉलोनी में हुई इस घटना ने पूरे इलाके झकझोर कर रख दिया है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com