नागपुर सीट पर सस्पेंस खत्म, आखिरी वक्त तक चला मंथन; नामांकन के बाद घोषित हुए कांग्रेस उम्मीदवार

Nagpur MLC Election: नागपुर विधान परिषद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार तय करने के लिए अंतिम समय तक मंथन चलता रहा। कई दौर की बैठकों के बाद अतुल लोंढे के नाम पर सहमति बनी।
Suspense over Nagpur seat ends; deliberations continued until the very last moment; Congress candidate announced after nominations were filed.
नागपुर विधान परिषद चुनाव, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Legislative Council Election: नागपुर महायुति में शामिल बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों के नाम नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के पूर्व की देर रात जाहिर कर दिए थे। लेकिन कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम पर्चा दाखिल करने के पूर्व घोषित नहीं कर पायी। जब सभी उम्मीदवारों ने दोपहर 3 बजे तक पर्चा दाखिल कर लिया उसके बाद शाम को नामों की सूची जारी की गई। दरअसल कांग्रेस को महाविकास आघाड़ी में 17 में से 8 सीटें हासिल हुई।

उम्मीदवार चयन को लेकर दिनभर चली माथापच्ची

पार्टी उम्मीदवार तय करने के लिए सोमवार की दोपहर तक मशक्कत चलती रही। नागपुर की ही बात करें तो रवि भवन में सुबह से ही बैठकों का दौरा जारी रहा। उम्मीदवार शहर से देना है या फिर ग्रामीण भाग से इस पर ही नेताओं में एकमत नहीं बन पा रहा था। जानकारी तो यह भी मिली कि पूर्व मंत्री सुनील केदार जब तक रवि भवन में थे तब तक कुछ तय नहीं हो पाया था। उनके जाने के बाद नितिन राऊत वहां पहुंचे। स्थानीय नेताओं ने फिर अतुल लोंढे का नाम फाइनल किया। यह भी जानकारी मिली कि कोई भी चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं था लेकिन पार्टी के निर्देश पर उम्मीदवारी तय की गई।

इन 8 सीटों पर मैदान में है कांग्रेस

नागपुर से अतुल लोंढे अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए गए है लेकिन एक डमी कैंडिडेट के रूप में दिनेश ढोले से भी पर्चा दाखिल करवाया गया है। वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली सीट से शैलेश अग्रवाल, भंडारा-गोंदिया से दिलीप बनसोड, यवतमाल से साहेबराव कांबले, अमरावती से हर्षदीप देशमुख को उम्मीदवारी दी गई है।

भंडारा-गोंदिया से प्रफुल अग्रवाल व नरेश ईश्वरकर ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है, मराठवाड़ा में लातूर-बीड-धाराशिव सिटी से महेश देशमुख, नांदेड़ से रामदास पाटिल सुखनटनकर, सोलापुर से आदित्य फेतपुरकर और अहिल्यानगर से करण ससाणे को उम्मीदवारी दी गई है। अहिल्यानगर सीट से शिवसेना उबाठा के मच्छिंद्र धुमाल ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com