-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Footi Kothi Battery Shop Fire Indore
फूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर
- Reported By: अंशुल मुकाती
Indore Footi Kothi Fire: इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास स्थित एक बैटरी दुकान में सोमवार को भीषण आग लग गई। दुकान में मौजूद पांच कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर महापौर भी पहुचें ।

बेट्री दुकान में लगी आग और मौके पर मौजूद महापौर (फोटो सोर्से - नवभारत)
Indore Battery Shop Fire: इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास सोमवार सुबह एक बैटरी दुकान एवं मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि दुकान के अंदर मौजूद पांचों कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
शराब दुकान के पास स्थित थी दुकान
जानकारी के अनुसार फूटी कोठी स्थित शराब दुकान के पास बैटरियों का काम करने वाली एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान और उससे जुड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से निकलते धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
दुकान के अन्दर मौजूद थे पांच कर्मचारी
आग लगने के समय दुकान के अंदर बैटरियों का काम करने वाले पांच कर्मचारी मौजूद थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बैटरियों में आग होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
बालाघाट: 100 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने की CBI जांच की मांग
बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज
निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने समय से पहले शुरू की तैयारी, ‘वफादार’ उम्मीदवारों पर रहेगा पूरा फोकस
करोड़ों की जमीन विवाद में पुलिस पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर होगा खुलासा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुचे
इसी दौरान वहां से गुजर रहे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर रुक गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्वयं फायर ब्रिगेड अधिकारियों से संपर्क कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। महापौर ने कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
यह भी पढें:बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज
मामले की जाँच में जुटी पुलिस
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड और द्वारकापुरी थाना पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या बैटरियों से जुड़ी तकनीकी वजह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आग से दुकान में रखा सामान और बैटरियां जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
Footi kothi battery shop fire indore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर
Jun 29, 2026 | 08:51 AMबालाघाट: 100 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने की CBI जांच की मांग
Jun 29, 2026 | 08:47 AMTrimbakeshwar Kumbh Update: ऑन-ग्राउंड उतरे अखाड़ा परिषद के बड़े साधु-संत, लिया 2 KM लंबे नए घाट का जायजा!
Jun 29, 2026 | 08:45 AMवाढवण बंदरगाह से बुलेट ट्रेन तक, पालघर की 5 मेगा परियोजनाओं को CM फडणवीस ने दी रफ्तार
Jun 29, 2026 | 08:39 AMनासिक में ‘मिशन ग्रीन मॉनसून’ का आगाज: फांसीचा डोंगर पर पौधारोपण के साथ 25 अक्टूबर तक चलेगा हरित अभियान
Jun 29, 2026 | 08:33 AMविश्व युद्ध का खतरा टला? अमेरिका और ईरान हमले रोकने पर सहमत, कतर में होगी ‘होर्मुज’ पर महाबैठक
Jun 29, 2026 | 08:20 AMFIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
Jun 29, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM













