नासिक में 'मिशन ग्रीन मॉनसून' का आगाज: फांसीचा डोंगर पर पौधारोपण के साथ 25 अक्टूबर तक चलेगा हरित अभियान

Nashik, Green Kumbh: नासिक में आगामी कुंभ मेले की तैयारी के तहत हरित कुंभ-हरित मॉनसून अभियान शुरू हुआ। 25 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में शहरभर में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
'Mission Green Monsoon' kicks off in Nashik: Green drive, featuring a tree plantation event at Phansicha Dongar, to continue until October 25.
हरित कुंभ, कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Kumbh Mela Green Monsoon: आगामी नासिक- त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में शहर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने हरित कुंभ-हरित मॉनसून अभियान का शुभारंभकिया है। इस अभियान के तहत शहर में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने नागरिकों से अपील की कि हरित नासिक केवल सरकारी योजना न रहकर जनआंदोलन बने और प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान उन्नत नासिक अभियान के अंतर्गत 28 जून से 25 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले मिशन ग्रीन मॉनसून अभियान का शुभारंभ रविवार को फांसीचा डोंगर क्षेत्र में पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर महापौर हिमगौरी आडके आहेर, उपमहापौर विलास शिंदे, स्थायी समिति के सभापति मच्छिंद्र सानप, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक गजेंद्र हिरे, नगरसेवक श्याम बडोदे, दिनकर पाटील, अमोल पाटील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

पानी का संभालकर करें इस्तेमाल

महाजन ने कहा कि मिशन ग्रीन मॉनसून के तहत लगाए जाने वाले एक लाख पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी नागरिकों को उठानी होगी। आगामी कुंभ मेले को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए गोदावरी नदी की सफाई, सीवेज शोधन परियोजनाएं तथा सड़कों सहित

विभिन्न विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने अल नीनो की स्थिति को देखते हुए पानी का संभालकर उपयोग करने की भी अपील की। प्रारंभ में दिनकर पाटील ने अभियान की जानकारी दी, जबकि संदीप जाधव और शेखर गायकवाड ने अपने विचार व्यक्त किए।

हर नागरिक कम से कम लगाए एक पेड़ महाजन

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि बढ़ते तापमान, अल नीनों के संकट और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए, पौधारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोदावरी, नंदिनी और कपिला नदियां नासिक की पहचान है। इनकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंदौर की तर्ज पर नासिक भी स्वच्छता में देश का आदर्श शहर बन सकता है।

मिशन ग्रीन मॉनसून की प्रमुख विशेषताएं

  • 28 जून से 25 अक्टूबर 2026 तक अभियान।
  • नासिक शहर में एक लाख पौधों का रोपण।
  • आगामी कुंभ मेले को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प।
  • कपिला, गोदावरी और नंदिनी नदियों की स्वच्छता पर विशेष जोर।
  • अल नीनी की पृष्ठभूमि में जल संरक्षण का संदेश।

कपिला नदी में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान

नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला विकास प्राधिकरण और महानगरपालिका की और से कपिला नदी में पौधारोपण के साथ महा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मंत्री गिरीश महाजन, महापौर हिमगौरी आडके-आहेर, आयुक्त मनीषा खत्री, अतिरिक्त आयुक्त अमित रंजन, प्रदीप चौधरी, उपायुक्त लक्ष्मीकांत साताळकर, एनसीसी के विद्यार्थियों तथा नागरिकों ने इस अभियान में भाग लिया। इसके बाद हिरवाडी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com