-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Australian Cricketers Harassment Bjp Mla Rameshwar Sharma Controversy
मुसलमानों जूते खाओगे, जेल जाओगे! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ पर BJP विधायक ने दी चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
Indore में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेडखानी के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। मामले पर BJP विधायक ने टिप्पणी करते हुए मुसमानों को चेतावनी दी।

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)
Australian women cricketers harassment news: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड की घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लंगड़ाता दिख रहा है। इस शर्मनाक घटना पर जहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और BCCI ने निंदा की है, वहीं एक बीजेपी विधायक के बयान ने इस पूरे मामले में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
यह घटना गुरुवार, 23 अक्टूबर की सुबह इंदौर के खजराना रोड पर हुई। दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर अपने होटल से पास के एक कैफे में जा रही थीं। तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सब-इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर एक क्रिकेटर को गलत तरीके से छुआ और मौके से भाग गया। खिलाड़ियों ने तुरंत अपनी टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को इसकी सूचना दी।
लंगड़ाता हुआ गिरफ्तार हुआ आरोपी
खिलाड़ियों की सूचना पर स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क किया गया। शिकायत मिलने पर, सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनके बयान दर्ज किए और कानूनी कार्रवाई शुरू की। MIG पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 78 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक राहगीर द्वारा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लेने से आरोपी अकील खान की तुरंत पहचान हो गई और शुक्रवार, 24 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में अकील खान को चोटें आई हैं। सामने आए वीडियो में वह एक पैर और एक हाथ पर पट्टियां बांधे, एक टांग पर चलता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
यह भी पढ़ें: JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री-विधायक सहित 11 बागी नेता पार्टी से बाहर, देखें पूरी लिस्ट
मंत्री ने कहा ‘शर्मनाक’, विधायक ने दिया ‘धार्मिक रंग’
इस मामले पर BJP नेता और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “ये इंदौर और देश के लिए शर्मनाक है।” उन्होंने सख्त सजा देकर एक नजीर पेश करने की बात कही। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। लेकिन भोपाल की हुजूर सीट से BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने (आजतक से जुड़े रवीश पाल सिंह से बात करते हुए) इसे अलग रंग दे दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को ‘जूते मारकर जेल में डाला गया’। उन्होंने आगे कहा, “मैं कट्टरपंथी मुसलमानों को बता देना चाहता हूं कि देश की छवि बिगाड़ने में क्यों लगे हो… कोरोना के समय तुम डॉक्टरों पर थूकने लगते हो।” उन्होंने कहा कि ‘मुल्ला और मौलवियों को इस तरह के अपराधियों पर अंकुश लगाना चाहिए’ और संविधान का उल्लंघन करने पर ‘जूते खाने’ और ‘फांसी के तख्त तक जाने’ की बात कही।
Indore australian cricketers harassment bjp mla rameshwar sharma controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Jul 12, 2026 | 09:41 PMS Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 09:37 PMकतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
Jul 12, 2026 | 09:26 PMप्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Jul 12, 2026 | 09:17 PMकागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PMगिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
Jul 12, 2026 | 09:12 PMसुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
Jul 12, 2026 | 09:04 PMवीडियो गैलरी

आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM












