- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election 2025 Jdu Expels 11 Rebel Leaders Including Ex Minister Shailesh Kumar
JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री-विधायक सहित 11 बागी नेता पार्टी से बाहर, देखें पूरी लिस्ट
Bihar Election की सरगर्मियों के बीच नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बड़ा और कड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी से 11 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। बाहर का रास्ता दिखाने के पीछे की वजह अनुशासनहीनता बताई गई।
- Written By: सौरभ शर्मा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेजी पर है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने बगावत करने वाले 11 बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस कार्रवाई की खास बात यह है कि निष्कासित लोगों की सूची में एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक का नाम भी शामिल है। जेडीयू के इस एक्शन से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है।
पार्टी ने इन नेताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि ये सभी पार्टी विरोधी आचरण और गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। जेडीयू ने स्पष्ट किया कि इन नेताओं ने या तो पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरा या किसी दूसरे रूप में पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया। पार्टी ने इस एक्शन से साफ संदेश दे दिया है कि इस तरह का अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। pic.twitter.com/cWB3518lLr — Janata Dal (United) (@Jduonline) October 25, 2025
देखें किन बड़े चेहरों पर हुई कार्रवाई
जेडीयू ने जिन 11 नेताओं पर यह सख्त कार्रवाई की है, उनमें कई बड़े और पुराने नाम शामिल हैं, जो पार्टी के लिए झटका हो सकते हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम मुंगेर से आने वाले पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का है। इसके साथ ही जमुई से आने वाले पूर्व विधायक संजय प्रसाद को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सीवान जिले से आने वाले पूर्व एमएलसी श्याम बहादुर सिंह को भी बगावत करने की सजा मिली है। भोजपुर से ताल्लुक रखने वाले रणविजय सिंह और शेखपुरा के सुदर्शन कुमार को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह कार्रवाई सिर्फ बड़े नेताओं तक सीमित नहीं रही। पार्टी ने बेगुसराय के अमर कुमार सिंह, वैशाली की आसमा परवीन और औरंगाबाद के लव कुमार को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। कटिहार की आशा सुमन, मोतिहारी के दिव्यांशु भारद्वाज और सीवान के विवेक शुक्ला का नाम भी इस सूची में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
3 मई या 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार; बंगाल चुनाव से जुड़ा है खास कनेक्शन, जानें क्या होगा नया फॉर्मूला
कांग्रेस ने बनवाया था संजय गांधी जैविक उद्यान, सम्राट सरकार ने बदल दिया नाम, बिहार में और क्या बदला?
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
यह भी पढ़ें: किसने बेच दी आत्मा, हिम्मत है तो सामने आए? क्रॉस वोटिंग पर क्यों भड़के उमर अब्दुल्ला
‘आदेश तत्काल प्रभाव से लागू’
पार्टी ने निष्कासित किए जाने वाले इन सभी नेताओं की सूची बकायदा सोशल मीडिया पर जारी की है। इस लिस्ट को जारी करते हुए पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।” पार्टी ने अपने रुख को कड़ा करते हुए यह भी साफ कर दिया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जेडीयू ने चुनाव से ऐन पहले यह कदम उठाकर बाकी नेताओं को भी कड़ा संदेश दे दिया है।
Bihar election 2025 jdu expels 11 rebel leaders including ex minister shailesh kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नरहरी झिरवाल ने खुद बताया कैसे बनाया गया था उनका विवादित वीडियो, बोले- मेरी आवाज…
May 01, 2026 | 04:56 PMMP की सियासत में ‘महा-मुलाकात’! राज्यसभा चुनाव से पहले CM मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, सियासी पारा हुआ हाई
May 01, 2026 | 04:54 PMआष्टी के जंगलों में लगी भीषण आग ने तीसरे दिन लिया विकराल रूप; हाईवे दो घंटे बंद
May 01, 2026 | 04:44 PMयूपी वालों की मौज! गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिनों तक नहीं लगेगा कोई टोल टैक्स, सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा
May 01, 2026 | 04:38 PM‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
May 01, 2026 | 04:38 PMVaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
May 01, 2026 | 04:37 PM‘पत्नी की साड़ी प्रेस कर दो’, हॉस्टल से बुलाकर किशोरी से की छेड़छाड़, देवरी में पूर्व प्राचार्य की घिनौनी हरकत
May 01, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













