-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia By Election Congress Suspends Former Mla Rajendra Bharti Before Result
दतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Datia By Election : कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की भितरघात की शिकायत के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

राजेंद्र भारती और निलंबन का आदेश (फोटो सोर्स- नवभारत)
Rajendra Bharti Suspended: मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने ही वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी है। पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यह आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी किया गया।
यह कार्रवाई कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की शिकायत के बाद हुई। मतदान संपन्न होने के बाद 30 जुलाई को घनश्याम सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने पूरे चुनाव के दौरान पार्टी हितों के विपरीत काम किया और उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए अंदरूनी स्तर पर सक्रिय रहे।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
घनश्याम सिंह ने अपने पत्र में दावा किया कि चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक उन्हें संगठन के एक हिस्से का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र भारती और उनके समर्थकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को कमजोर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि भाजपा से सांठगांठ कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
Bhandara News: ‘किधर है विकास’ वीडियो से कांग्रेस का सवाल, भंडारा में वायरल हुआ जिलाध्यक्ष का डांस
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
भाजपा से मिलीभगत के लगाए आरोप
घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि राजेंद्र भारती को भाजपा से आर्थिक और राजनीतिक सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि भारती के करीबी लोगों के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई, जिससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की थी कि ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
निजी हितों के लिए प्रभाव का इस्तेमाल किया
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक रहने के दौरान राजेंद्र भारती ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया तथा अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल निजी हितों के लिए किया। घनश्याम सिंह ने यह भी कहा कि भारती ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कभी खुलकर राजनीतिक विरोध नहीं किया।
राजेंद्र भारती का पलटवार
राजेंद्र भारती ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह सब संभावित चुनावी हार की आशंका से उपजे आरोप हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके राजनीतिक जीवन और संघर्ष से भली-भांति परिचित है, इसलिए इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है।
नरोत्तम की सहमति से चुनावी मैदान में उतरे
भारती ने पलटवार करते हुए दावा किया कि घनश्याम सिंह स्वयं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति से चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी प्रबंधन और संसाधनों के संचालन में भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही तथा घनश्याम सिंह नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ सीधे मुकाबले से बचना चाहते थे।
ये भी पढ़ें : MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
परिणाम से पहले बढ़ी सियासी हलचल
चुनाव परिणाम घोषित होने से ठीक पहले कांग्रेस की यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और भितरघात के आरोपों को गंभीरता से ले रही है। अब सभी की निगाहें दतिया उपचुनाव के नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना।
Datia by election congress suspends former mla rajendra bharti before result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 07:26 AMदतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
Aug 03, 2026 | 07:25 AMPoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
Aug 03, 2026 | 07:21 AMBirthday Horoscope: 3 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे शांत, बुद्धिमान और सफलता पाने वाले, जानें कैसा रहेगा भविष्य
Aug 03, 2026 | 07:16 AMSawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
Aug 03, 2026 | 07:16 AMयवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का भी स्तर बढ़ा
Aug 03, 2026 | 07:14 AMनशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Aug 03, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













