-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Electricity Bill Crore Expense Street Lights Water Pumps Report
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Electricity Bill: नागपुर मनपा के बिजली बिलों की रिपोर्ट में स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल और वाटर पंपों पर करोड़ों रुपये खर्च होने का खुलासा हुआ है। सिविल लाइंस, महल व कांग्रेसनगर सबसे आगे रहे।

नागपुर, मनपा बिजली खर्च, स्ट्रीट लाइट (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Municipal Power Expenditure: नागपुर शहर में बिजली की खपत और उसके भारी-भरकम बिलों को लेकर एक चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शहर के विभिन्न डिवीजनों के मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक के बिजली बिल भुगतान की विस्तृत रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि मनपा की लचर कार्यप्रणाली के चलते नागरिक सुविधाओं को सुचारु रखने के नाम पर बिजली के तहत करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।
स्ट्रीट लाइट, ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल और वाटर पंपों के संचालन पर होने वाले इस भारी खर्च में सिविल लाइंस, महल और कांग्रेसनगर जैसे पॉश और प्रमुख इलाके सबसे आगे हैं।
सिविल लाइंस का सबसे भारी बिल
सरकारी कार्यालयों और वीआईपी आवासों वाले सिविल लाइंस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स का खर्च पूरे शहर में सर्वाधिक है। आंकड़ों के मुताबिक केवल मार्च महीने में ही सिविल लाइंस का स्ट्रीट लाइट बिल 99,79,152 (लगभग 1 करोड़ रुपये) था। यहां हर महीने का औसत बिल 70 लाख से 85 लाख रुपये के बीच आ रहा है जो शहर के किसी भी अन्य हिस्से से कहीं ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का भी स्तर बढ़ा
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
संजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
टपकती छतें, दरकी दीवारें… वर्धा में 153 जिप स्कूलों की इमारतें जर्जर, हजारों छात्रों की सुरक्षा खतरे में
महल और गांधीबाग जोन
शहर के सबसे पुराने और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शुमार महल और गांधीबाग में भी बिजली की भारी खपत हो रही है। महल डिवीजन में मार्च के महीने में स्ट्रीट लाइट का बिल 78,30,820 और वाटर पंप का बिल 3,49,050 रहा।
इसी तरह गांधीबाग में स्ट्रीट लाइट का बिल 40,17,605 और वाटर पंप का बिल 1,90,175 दर्ज किया गया। वाटर पंपों पर खर्च के मामले में महल क्षेत्र सबसे आगे नजर आता है जहां भारी मात्रा में पानी की आपूर्ति और निकासी के लिए पंपों का उपयोग हो रहा है।
नागपुर, मनपा बिजली खर्च, ट्रैफिक सिग्नल(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
स्ट्रीट लाइट्स पर सर्वाधिक खर्च
- प्राप्त दस्तावेजों और वार्षिक भुगतान रिपोर्ट के अनुसार शहर भर में केवल स्ट्रीट लाइट्स का कुल वार्षिक बिजली बिल 29,40,31,388 (लगभग 29.40 करोड़ रुपये) दर्ज किया गया है।
- इसके साथ ही ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल्स (एटीएस) का कुल बिल 25,81,724 (25.81 लाख रुपये) और शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे वाटर पंपों का बिल 67,36,789 (लगभग 67.36 लाख रुपये) तक पहुंच गया है।
- यदि बिजली खपत की बात करें तो पूरे साल में स्ट्रीट लाइट्स ने 2,84,50,252 यूनिट्स, एटीएस ने 2.18,661 यूनिट्स और वाटर पंप्स ने 6,63,565 यूनिट्स बिजली की खपत की है।
यह भी पढ़ें:-नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
कांग्रेसनगर ट्रैफिक सिग्नल्स का भारी खर्च
कांग्रेसनगर डिवीजन का डेटा बताता है कि यहां मार्च महीने में स्ट्रीट लाइट पर 52,02,967 खर्च हुए, हालांकि इस इलाके की सबसे खास बात ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल्स (एटीएस) का बिल है, कांग्रेसनगर में ट्रैफिक सिग्नल्स का प्रतिमाह बिल 1 लाख से 1.5 लाख रुपये के आसपास है (जैसे मार्च में 1,13.520 और मई में 96,730), जो यह दर्शाता है कि इस जोन में प्रमुख यातायात चौराहों पर भारी बिजली खपत हो रही है।
Nagpur municipal electricity bill crore expense street lights water pumps report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 07:26 AMदतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
Aug 03, 2026 | 07:25 AMPoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
Aug 03, 2026 | 07:21 AMBirthday Horoscope: 3 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे शांत, बुद्धिमान और सफलता पाने वाले, जानें कैसा रहेगा भविष्य
Aug 03, 2026 | 07:16 AMSawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
Aug 03, 2026 | 07:16 AMयवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का भी स्तर बढ़ा
Aug 03, 2026 | 07:14 AMनशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Aug 03, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












