-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Pm Modi Launches Nasha Mukt Yuva For Viksit Bharat Campaign
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
- Written By: अंकिता पटेल
Nasha Mukt Yuva: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Drug Free India Campaign: नागपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘रामगिरी’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। अभियान के जरिए विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में नशा मुक्त, स्वस्थ और सक्षम युवा शक्ति तैयार करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इसके बाद सीएम फडणवीस ने इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं ने भी सहभागिता करते हुए नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से नशीले पदार्थों की लत से दूर रहने और शिक्षा, कौशल विकास, खेल तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और यदि युवा नशा मुक्त, स्वस्थ और जागरूक होंगे तो विकसित भारत का सपना साकार करना आसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
टपकती छतें, दरकी दीवारें… वर्धा में 153 जिप स्कूलों की इमारतें जर्जर, हजारों छात्रों की सुरक्षा खतरे में
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
LCB की कार्र वाई में अमरावती में 20 किलो गांजा जब्त, घेराबंदी कर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशा मुक्त जीवनशैली अपनाएं और समाज में भी इसके प्रति व्यापक जनजागरण का अभियान चलाएं, उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सामूहिक प्रयासों से बनेगा नशा मुक्त भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं है, इसके लिए शासन, शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा, सामूहिक सहभागिता से ही युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।
कार्यक्रम में बताया गया कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सकारात्मक, स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, खेल और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की 10 महत्वपूर्ण बातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान की शुरुआत की।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के रामगिरी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।
- अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त, स्वस्थ और सक्षम युवा शक्ति का निर्माण करना है।
- प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
- युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, खेल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना नशा मुक्त और जागरूक युवाओं से ही साकार होगा।
- प्रत्येक युवा से अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त भारत केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और स्वयंसेवी संगठनों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
- अभियान के तहत युवाओं में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- देशभर के विभिन्न राज्यों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
Pm modi launches nasha mukt yuva for viksit bharat campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Aug 03, 2026 | 07:03 AMCommonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
Aug 03, 2026 | 06:54 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aug 03, 2026 | 06:35 AMमहावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
Aug 03, 2026 | 06:32 AMSunil Grover Birthday: रेडियो के सुदर्शन से डॉक्टर मशहूर गुलाटी तक, सुनील ग्रोवर की संघर्ष से सफलता की कहानी
Aug 03, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 अगस्त LIVE: दतिया उपचुनाव का आज आएगा फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
Aug 03, 2026 | 06:29 AMफ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














