- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Congress Attacks Cm Mohan Over Claims Of 50 Quintal Wheat And Jaggery Farming Video
1 बीघे में 50 कुंतल गेंहू…और अब गुड़ की खेती, कांग्रेसियों ने बोला CM मोहन पर हमला, देखें- VIDEO
Viral Video: एमपी के सीएम मोहन यादव ने एक ऐसा बयान दिया जिसे कांग्रेस ने हाथों-हाथ लपक लिया। एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए उनकी तीखी आलोचना भी की है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ऐसा बयान दिया जिसे कांग्रेस ने हाथों-हाथ लपक लिया। एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए उनकी तीखी आलोचना भी की है। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, इसमें आपकी गलती नहीं है। आप कभी खेतों में गए ही नहीं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुड़ उत्पादन के लिए एक क्लस्टर बनाने की घोषणा कर रहे थे, तभी उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिस पर पटवारी ने उन्हें घेर लिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी ने तो मोहन यादव के साथ-साथ पीएम मोदी को भी लपेटे में ले लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मोदी जी जैसे ही योग्य और प्रतिभाशाली हैं!
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल में मंच से कहा, “आपने कहा कि बैतूल का गुड़ बहुत अच्छा है। इसलिए गुड़ उत्पादन बढ़ाने के लिए एक क्लस्टर बनाया जाना चाहिए।” मोहन यादव ने हाथ उठाकर पूछा, “बताइए गुड़ की खेती कौन-कौन करता है, जिनके अपने खेत हैं?”
सम्बंधित ख़बरें
‘भारतीय दूसरों की सेवा के लिए हैं…’, सैम पित्रोदा ने फिर दिया ‘बवाली’ बयान, BJP ने बोला हमला और छिड़ा घमासान
कांग्रेस मुझे निकालने की तैयारी में है… मणिशंकर अय्यर का छलका दर्द, ममता बनर्जी को बताया असली कांग्रेस
अस्पताल की छत पर छात्रा से दरिंदगी, फैजान खान शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मोदी जी जैसे ही योग्य और प्रतिभाशाली हैं!
ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं, ‘गुड़ के पेड़’ संबंधी अद्भूत ज्ञान दे रहे हैं।
बजाओ ताली! pic.twitter.com/AFqmPN4pTK — 𝐒𝐚𝐧𝐝𝐞𝐞𝐩 𝐆𝐮𝐩𝐭𝐚 (@SandeepGuptaINC) December 24, 2025
जनता की तरफ से हां में जवाब आने पर मोहन यादव ने उन्होंने फिर हाथ उठाकर पूछा, “क्या हमें गुड़ क्लस्टर बनाना चाहिए?” और जोश भरते हिुए कहा कि तो ताली बजाइए! मैं घोषणा करता हूं कि हम इसे बनाएंगे। उनके इसी बयान पर कांग्रेस ने उन्हे घेरना शुरू कर दिया है।
जीतू पटवारी ने बोला हमला
जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और CM मोहन यादव की आलोचना की। पटवारी ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं उगाने का दावा करने के बाद, मुख्यमंत्री अब गुड़ की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, इसमें आपकी गलती नहीं है। आप कभी खेतों में नहीं गए, आपने किसानों से बात नहीं की, इसलिए ज़ाहिर है, आपको पता नहीं होगा कि खेतों में गुड़ नहीं उगता।”
एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं उगाने के बाद मुख्यमंत्री जी गुड़ की खेती के लिए प्रोत्साहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, इसमें आपकी गलती नहीं है। आप कभी खेतों में गए नहीं, किसानों से संवाद किया नहीं, इसलिए स्वाभाविक है कि आपको यह जानकारी नहीं होगी कि गुड़ खेत में नहीं उगता। मेरा… pic.twitter.com/GtPa8Tz44E — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 24, 2025
यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रियाएं
इस घटना पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। प्रियंका नाम की एक यूज़र ने CM यादव और सरकार के समर्थन में लिखते हुए कहा, “विपक्ष छोटी-छोटी बातों पर नुक्ताचीनी करने पर मजबूर है क्योंकि उनके पास विकास के मुद्दों पर कहने के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री का इरादा ‘गन्ने की खेती’ और उससे जुड़े ‘गुड़ उद्योग’ को बढ़ावा देना था, ताकि किसानों की आय बढ़े।”
यह भी पढ़ें: चोरी की चोरी, ऊपर से सीनाजोरी! लंदन में पार्टी और भारत पर तंज, खून खौला देगा मोदी-माल्या का ये VIDEO
चंद्र दुबे नाम के एक यूज़र ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “भाई, शिवराज सिंह चौहान को यह वीडियो देखना चाहिए। वह दिन भर अपनी बेवकूफी भरी बातों से दूसरों की शिकायत करते रहते हैं। उन्हें यह एहसास दिलाने की ज़रूरत है कि खाली बयानबाजी और दूसरों की शिकायत करने से उन्हें क्या मिलता है। वैसे भी, अगर उन्हें बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी चाहिए, तो उन्हें ये सब नाटक करने ही पड़ेंगे।”
Congress attacks cm mohan over claims of 50 quintal wheat and jaggery farming video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














