-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Lalit Modi Vijay Mallya London Party Video Controversy Party Taunt India Outrage
चोरी की चोरी, ऊपर से सीनाजोरी! लंदन में पार्टी और भारत पर तंज, खून खौला देगा मोदी-माल्या का ये VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Viral Video: लंदन से सोशल मीडिया पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है, जो चर्चा का विषय बन गई है। साथ ही यह भारत सरकार के लिए चुनौती की तरह भी है।

ललित मोदी और विजय माल्या पार्टी वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lalit Modi-Vijay Malya Video: लंदन से सोशल मीडिया पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है, जो चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो किसी पार्टी का है और उसमें ललित मोदी के साथ भगोड़े कारोबारी विजय माल्या भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक तरह से भारत सरकार को चुनौती की तरह भी देखा जा रहा है।
हद तो तब हो गई जब ललित मोदी और विजय माल्या ने ‘चोरी की चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ वाली हरकत कर दी। क्योंकि ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए व्यंग्य कसा है। वीडियो में ललित कह रहे हैं कि वो भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं। वो कैमरे में देखकर चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि हम भगोड़े हैं। इतना ही नहीं इस बात पर विजय माल्या भी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
ललित मोदी ने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो खुद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। ललित मोदी के शेयर करने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, “चलो भारत में इंटरनेट पर फिर से सनसनी मचाते हैं। मेरे दोस्त विजय माल्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू।”
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
हैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Viral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
‘हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं’
वीडियो में दोनों बिजनेसमैन एक पार्टी में दिख रहे हैं, जो विजय माल्या के जन्मदिन पर रखी गई थी। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में, ललित मोदी ने खुद लंदन में माल्या के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज़ की थी। वीडियो में माल्या और ललित मोदी एक महिला के साथ दिख रहे हैं, और कोई उनका वीडियो बना रहा है। वीडियो में पार्टी एन्जॉय करते हुए ललित मोदी चिल्लाते हैं कि वे भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं।
ललित मोदी ने ऑर्गनाइज की पार्टी
फोटोग्राफर जिम राइडेल ने भी ‘एक्स’ पर ललित मोदी और माल्या की एक तस्वीर शेयर की, और माल्या के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट करने के लिए ललित मोदी को धन्यवाद दिया। बाद में ललित मोदी ने मौजूद लोगों को धन्यवाद देते हुए एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माल्या को अपना दोस्त बताया और सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि पार्टी में बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ, एक्टर इदरीस एल्बा और फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: ‘मांग में सिंदूर भरती हो और बच्ची को ईसाइयों…’, BJP नेत्री का VIDEO हुआ वायरल, होश उड़ा देगी कहानी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ललित मोदी 2010 से भारत से बाहर हैं। ललित को मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई फाइनेंशियल गड़बड़ियों के आरोपों के बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। इसी तरह किंगफिशर एयरलाइंस के डूबने के बाद कानूनी दिक्कतों के कारण माल्या भी भारत छोड़कर फरार हो गए थे।
Lalit modi vijay mallya london party video controversy party taunt india outrage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM












