- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Congress Digital Connect Center District President Performance Monitoring
MP Congress News: MP कांग्रेस का ‘डिजिटल प्रहार’ अब ‘कनेक्ट सेंटर’ तय करेगा जिला अध्यक्षों का भविष्य,
- Reported By: सुधीर दंडोतिया
MP Congress Digital Connect Center: कागजी सक्रियता पर एआईसीसी की पैनी नजर; खराब प्रदर्शन करने वाले जिले 'रेड जोन' में, हाईटेक मॉनिटरिंग से हड़कंप। दिल्ली से हो रही सीधी निगरानी।

कांग्रेस में हाईटेक मॉनिटरिंग ,सोर्स :सोशल मीडिया
Madhya Pradesh Congress Monitoring System: मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब केवल भाषणों और कागजी दावों से काम नहीं चलेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य में संगठन को धार देने के लिए पूरी तरह से ‘हाईटेक और डिजिटल फॉर्मूला’ लागू कर दिया है। इसके तहत अब जिला अध्यक्षों की मैदानी सक्रियता को मापने के लिए दिल्ली से सीधी निगरानी की जा रही है।
इस डिजिटल पोर्टल और गोपनीय सर्वे के आधार पर एआईसीसी ने मध्य प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ करने वाले 10 जिलों की सूची तैयार की है, जिसके अनुसार जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां ठीक चल रही हैं, कनेक्ट सेंटर में जो जिले रेड में है, उन जिलों में जिलाध्यक्षों से एआईसीसी और पीसीसी के द्वारा तय कार्यक्रमों को जिलों में किए जाने के लिए कहा जाता है।
‘कनेक्ट सेंटर’ से पल-पल की निगरानी
कांग्रेस संगठन में कौन सा जिला अध्यक्ष मैदान में पसीना बहा रहा है और कौन सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय है, इसकी पहचान के लिए ‘कनेक्ट सेंटर’ स्थापित किया गया है। यह एक अत्याधुनिक डिजिटल पोर्टल है, जहां हर संभाग और जिले की परफॉर्मेंस का रियल-टाइम डेटा दिखता है। यह सेंटर न केवल जिला कमेटियों की रिपोर्ट पढ़ता है, बल्कि खुद जमीन पर हो रहे आंदोलनों, धरने-प्रदर्शनों और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ट्रैक करता है।
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
सिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार, डर के मारे पीड़िता ने बना लिया था स्कूल छोड़ने का मन
राज्यसभा चुनाव विवाद: सागर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
केंद्रीय टीम के हाथ में कमान
इस पूरे मॉनिटरिंग सिस्टम का नियंत्रण केंद्रीय स्तर पर अनुभवी रणनीतिकार सेंथल कुमार और वामसी रेड्डी संभाल रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में इसकी कमान एआईसीसी की ओर से भूपेंद्र कुरावत के पास है। यह टीम गोपनीय सर्वे और डिजिटल डेटा के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
मध्य प्रदेश के ‘टॉप-10’ जिले
एआईसीसी के हालिया सर्वे और डिजिटल पोर्टल के डेटा के आधार पर मध्य प्रदेश के 10 जिलों को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ (Best Category) की सूची में रखा गया है। इन जिलों में संगठन की गतिविधियां और जिला अध्यक्षों का कामकाज सबसे प्रभावी पाया गया है:
इंदौर, खरगौन, देवास, गुना, सागर (ग्रामीण), राजगढ़, मुरैना, रीवा, बैतूल और सीहोर।
यह भी पढ़ें: काफिला पड़ा महंगा! मोदी की नसीहत भूलने वाले भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
‘रेड जोन’ वाले अध्यक्षों पर गिरेगी गाज!
सूत्रों के मुताबिक, कनेक्ट सेंटर में जो जिले ‘रेड’ (Red Zone) में दिख रहे हैं, वहां के जिला अध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। एआईसीसी और पीसीसी द्वारा तय कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने में नाकाम रहने वाले अध्यक्षों पर आने वाले समय में गाज गिर सकती है। इस हाईटेक व्यवस्था से उन नेताओं में हड़कंप है जो अब तक केवल कागजी खानापूर्ति के भरोसे अपनी कुर्सी बचाए हुए थे।
Mp congress digital connect center district president performance monitoring
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM Modi G7 Summit: G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों से करेंगे अहम मुलाकात
Jun 14, 2026 | 08:57 AMक्या आप भी एसिडिटी में पीते हैं Eno? ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम
Jun 14, 2026 | 08:51 AMIran Radar Attack: ईरान ने बहरीन और कुवैत में तबाह किए अमेरिकी रडार, सैटेलाइट से खुलासा
Jun 14, 2026 | 08:40 AMIran Conflict Anniversary: राष्ट्रपति पेजेश्कियान का संबोधन, एकता-सुरक्षा है ईरान की असली ताकत
Jun 14, 2026 | 08:26 AMवर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
Jun 14, 2026 | 08:25 AMजुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
Jun 14, 2026 | 08:23 AMUS-ईरान डील आज: परमाणु हथियारों पर लगेगी स्थायी रोक, ट्रंप का दावा- समझौता होते ही खुलेगा होर्मुज
Jun 14, 2026 | 08:22 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














