'सत्य और सनातन की जीत', भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान; मुस्लिम समाज से की यह अपील

Bhopal News: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोजशाला फैसले को सत्य और सनातन की जीत बताया है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे सत्य को स्वीकार कर आपसी सौहार्द का संदेश दें।
MLA Rameshwar Sharma Statement Bhojshala High Court Verdict
रामेश्वर शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rameshwar Sharma Statement On Bhojshala High Court Verdict: राजधानी भोपाल के हुजूर क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता रामेश्वर शर्मा ने मध्य प्रदेश के भोजशाला मामले में आए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे “सत्य और सनातन की जीत” बताते हुए कहा कि यह निर्णय आस्था और इतिहास के पक्ष में आया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना है। इस फैसले को हिंदू पक्ष की बड़ी जीत माना जा रहा है।

सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता- रामेश्वर शर्मा

भारतीय जनता पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता', यह बात आज एक बार फिर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास में सनातन हिंदू धर्म पर कई आक्रमण हुए, मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया और हिंदू समाज ने अत्याचार भी सहे लेकिन इसके बावजूद समाज ने अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष जारी रखा।

सनातम परंपरा और आस्था की विजय- रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धार की भोजशाला को लेकर सनातन समाज ने वर्षों तक संघर्ष किया और न्यायपालिका पर अपना विश्वास बनाए रखा। उनके अनुसार, आज उसी विश्वास और सत्य की विजय हुई है। उन्होंने उन सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, जिन्होंने सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष और बलिदान दिया। विधायक ने कहा कि यह सिर्फ कानूनी जीत नहीं बल्कि सनातन परंपरा और आस्था की भी विजय है।

'उम्मीद है कि मुस्लिम समाज भी सत्य को स्वीकार करे'

रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुस्लिम समाज भी सत्य को स्वीकार करेगा और मुगलकाल में जिन मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया था, उन्हें वापस कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देगा।

उन्होंने आगे कहा कि धार भोजशाला लंबे समय से राजनीतिक और धार्मिक विमर्श का केंद्र रही है, जहां विभिन्न पक्ष लगातार अपने-अपने दावे पेश करते रहे हैं। फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। रामेश्वर शर्मा ने इस निर्णय को सत्य और सनातन की बड़ी जीत बताते हुए इसे ऐतिहासिक पल करार दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com