- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Is This Color Important In The Month Of Sawan Know The Relation Between Lord Shiva And Green Color
सावन के महीने में क्यों है ‘इस’ रंग का बड़ा महत्व, जानिए भगवान शिव और ‘इस’ रंग का संबंध
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सावन का महीना आते ही आपने महिलाओं को हरी-हरी चूड़ियां पहनते अवश्य देखा होगा। इस पूरे महीने में लोग हरा कपड़ा ज्यादा पहनते है। दरअसल, इसका धार्मिक महत्व है। कहते हैं कि सावन के महीने में अगर भगवान शिव को प्रसन्न कर दिया जाए तो वह अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते है। यह महीनों सुहागिनों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता। सुहागिन महिलाएं सावन के महीने में खुशहाल दांपत्य जीवन और संतान प्राप्ति की कामना से भोलेनाथ को जल अर्पित करती है। इसके अलावा, सावन में सुहागिनें हरे रंग चूड़ियां भी पहनती है। आइए जानें हरी चूड़ियों का महत्व-
सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं सुहागिनें?
सावन और हरे रंग का आपस में बहुत गहरा संबंध है। क्योंकि, सावन में हर तरफ बारिश होती है जिसकी वजह से चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। भीषण गर्मी के बाद होने वाली इस बारिश और हरियाली को देखकर सबका मन उल्लास से भर जाता है। हरे रंग को प्रकृति का रंग माना गया है कहते हैं कि सावन में हरा रंग पहनना बहुत ही शुभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
आज सोम प्रदोष पर करें ये खास उपाय, पैसे और करियर दोनों में मिलेगी तरक्की!
आज प्रदोष व्रत की शाम यहां जलाएं एक दीपक, महादेव दूर करेंगे हर संकट!
आज सोम प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में करें पूजा, जरूर पढ़ें या सुने ये व्रत कथा
30 मार्च 2026 क्यों है बड़ा शुभ दिन? इस विशेष व्रत से मिलेगा भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
सावन के महीने में भगवान शिव का पूजन किया जाता है और इस दौरान सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती है। सनातन धर्म में हरे रंग की चूड़ियों को सुहाग का प्रतीक माना गया है और कहते हैं कि सावन में हरी चूड़ियां पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते है।
ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी आता होगा कि आखिर भगवान शिव का हरे रंग से क्या संबंध है। तो बता दें कि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव और प्रकृति के बीच भी गहरा संबंध है और भोलेनाथ को प्रकृति से जुड़ी वस्तुएं अति प्रिय है। प्रकृति की गोद हिमालय में भोलेनाथ का वास है और उनकी पूजा में बेलपत्र व धतूरा चढ़ाया जाता है। जो कि हरे रंग का होता है। यहां तक कि भोलेनाथ को अर्पित की जाने वाली भांग भी हरी होती है। इसलिए सावन के महीने में हरे रंग का खास महत्व होता है और महिलाएं भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए हरे रंग की चूड़ियां पहनती है।
एक अन्य मान्यता के अनुसार हमारे धर्मग्रंथों में हरियाली का पूजन होता आया है। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। ऐसा करने से हम प्रकृत्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते है। इस रंग को पहनने से प्रकृति का भी आशीर्वाद मिलता है।
Why is this color important in the month of sawan know the relation between lord shiva and green color
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Apr 03, 2026 | 08:09 AMDonald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
Apr 03, 2026 | 08:05 AMवॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर
Apr 03, 2026 | 08:05 AMWeather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:00 AMसुसाइड नोट में नाम के बावजूद क्लीन चिट? अशोक खरात केस में पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Apr 03, 2026 | 07:55 AMSunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
Apr 03, 2026 | 07:49 AMजया प्रदा ने तीन बच्चों के पिता से की शादी, रिश्ते पर उठे कई सवाल, विवादों से रहा गहरा नाता
Apr 03, 2026 | 07:42 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














