- Hindi News »
- Religion »
- Som Pradosh Upay Money Career Growth Shiv Blessings
आज सोम प्रदोष पर करें ये खास उपाय, पैसे और करियर दोनों में मिलेगी तरक्की!
Pradosh Vrat Benefits: प्रदोष काल में भगवान शिव को विधि-विधान से पूजा करने और विशेष चीजें अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और करियर में भी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

भगवान शिव और नंदी (सौ. Gemini)
Som Pradosh Upay: आज 30 मार्च को हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। सोमवार होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे प्रभावशाली व्रतों में से एक माना जाता है। खास बात यह है कि सोमवार का दिन स्वयं शिव जी को समर्पित होता है, और जब इस दिन प्रदोष काल का संयोग बनता है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
प्रदोष काल का पूजा महत्व
शिवपुराण में शिव पूजा के लिए प्रदोष काल का समय शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख, शांति, स्वास्थ्य तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
विशेषकर शाम के समय प्रदोष काल में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल जल चढ़ाना ही पर्याप्त नहीं होता? पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजें भी शिव जी को अर्पित की जाती हैं। शास्त्रों में एक ऐसी खास वस्तु का उल्लेख मिलता है, जिसे सोम प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में अर्पित करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिव को जरूर अर्पित करें ये एक खास चीज
धर्म शास्त्रों में सोम प्रदोष पर शिवजी को बेलपत्र चढ़ाना सबसे विशेष माना गया हैं। मान्यता है कि, सोम प्रदोष व्रत के दिन शाम को प्रदोष काल में पूजा के समय पूरी श्रद्धा से भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते हैं।
ऐसे अर्पित करें बेलपत्र?
धर्म शास्त्रों के अनुसार, बेलपत्र चढ़ाते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। हमेशा साफ और बिना कटे-फटे बेलपत्र ही भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए। बेलपत्र की चिकनी साइड (ऊपरी हिस्सा) शिवलिंग की ओर रखना चाहिए. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें-महावीर जयंती कब मनाई जाएगी? जानें वो वचन जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के क्या लाभ
ज्योतिष के अनुसार, सोम प्रदोष पर बेलपत्र चढ़ाने से चंद्र दोष शांत और समाप्त होता है मानसिक तनाव कम होता है करियर की रुकावट और आर्थिक समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं विवाह में आ रहीं परेशानियां भी दूर होती हैं।
Som pradosh upay money career growth shiv blessings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम में रेड लाइट पर खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल
Mar 30, 2026 | 07:15 PM‘होर्मुज खोलो वरना मिटा दूंगा नामोनिशान’, ट्रंप ने ईरान को दी भीषण तबाही की धमकी; निशाने पर खर्ग द्वीप
Mar 30, 2026 | 07:12 PMबंगाल चुनाव: ममता के समर्थन में अखिलेश यादव, सोशल मीडिया के जरिए दिया नारा; लिखा- दीदी हैं, दीदी रहेंगी
Mar 30, 2026 | 07:02 PMभारत के 6 मशहूर जायकेदार शहर: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो इन शहरों की यात्रा जरूर करें
Mar 30, 2026 | 06:54 PMगोंदिया में किसानों को 31 मार्च तक चुकाना होगा फसल कर्ज, अन्यथा शून्य ब्याज योजना से होंगे वंचित
Mar 30, 2026 | 06:51 PMAlia Bhatt का पत्ता साफ! ‘Raazi’ रीमेक में Yami Gautam निभा सकती हैं सहमत का रोल, फिल्म की चर्चा हुई तेज
Mar 30, 2026 | 06:48 PMLIVEIPL 2026 RR vs CSK Live Score: आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, बारिश के कारण देरी से शुरू होगा मैच
Mar 30, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM














