Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्यार में क्यों अंधा हो जाता है इंसान? वैज्ञानिक रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Love Attraction Ka Scientific Reason: प्यार में इंसान सही-गलत भूल जाता है और किसी की नहीं सुनता। अब यह बात सिर्फ कहावत नहीं रही, बल्कि विज्ञान भी इसे मानने लगा है।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Dec 26, 2025 | 05:54 PM

Love (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Why Love Makes The Brain Stop Thinking: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार में इंसान सही-गलत भूल जाता है और किसी की नहीं सुनता। अब यह बात सिर्फ कहावत नहीं रही, बल्कि विज्ञान भी इसे मानने लगा है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने प्यार को लेकर गहन रिसर्च की है, जिसमें सामने आया है कि प्यार के दौरान इंसानी दिमाग और शरीर में ऐसे बदलाव होते हैं, जो व्यक्ति को भावनाओं के सैलाब में बहा ले जाते हैं।

प्यार ऐसा एहसास क्यों है, जो हर किसी को अपनी ओर खींचता है?

प्यार जिंदगी का वह अनुभव है, जिसे इंसान जीवनभर नहीं भूलता। फिल्मों, कहानियों और असल जिंदगी में प्यार हर जगह मौजूद है। जो लोग प्यार में होते हैं, वे इसे अक्सर नशे जैसा बताते हैं। ऐसा नशा, जिसमें दुनिया धुंधली और सिर्फ एक ही शख्स सबसे खास नजर आने लगता है।

पहली बार प्यार में पड़ते ही दिमाग में क्या बदलाव होते हैं?

जब कोई इंसान पहली बार प्यार में पड़ता है, तो उसका दिमाग उस खास व्यक्ति को बाकी सभी से अलग और बेहद जरूरी मानने लगता है। इस दौरान दिमाग का इमोशनल सिस्टम और रिवॉर्ड सेंटर तेजी से एक्टिव हो जाता है। नतीजतन, छोटी-छोटी बातें भी बेहद खास लगने लगती हैं और हर पल रोमांच से भर जाता है।

शुरुआती प्यार में इतना जोश और उत्साह क्यों होता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्यार की शुरुआत में शरीर में डोपामिन और नॉरएड्रेनालिन जैसे केमिकल तेजी से बढ़ते हैं। डोपामिन इंसान को खुशी और नशे जैसा एहसास देता है, जबकि नॉरएड्रेनालिन दिल की धड़कन तेज करता है और पेट में गुदगुदी जैसी फीलिंग पैदा करता है। यही वजह है कि शुरुआती प्यार में इंसान हर समय उत्साहित रहता है।

प्यार इंसान को ‘अंधा’ क्यों बना देता है?

प्यार के दौरान दिमाग का फ्रंटल कॉर्टेक्स, जो लॉजिक और समझदारी से फैसले लेने में मदद करता है, धीमा पड़ जाता है। इसी कारण इंसान सामने वाले की कमियां नहीं देख पाता और उसकी गलतियों को नजरअंदाज करता रहता है। यही वजह है कि लोग कहते हैं “प्यार अंधा होता है।”

समय के साथ रोमांटिक प्यार कैसे बदलता है?

कुछ महीनों बाद प्यार सिर्फ आकर्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि भरोसे और गहरे जुड़ाव में बदल जाता है। इस समय शरीर में ऑक्सीटोसिन और वासोप्रेसिन जैसे हार्मोन बढ़ते हैं, जो सुरक्षा, विश्वास और कमिटमेंट को मजबूत करते हैं। यही केमिकल रिश्तों को लंबे समय तक टिकाए रखते हैं।

ये भी पढ़े: महाभारत की हैरान कर देने वाली कथा, जब एक पुरुष राजा ने दिया बच्चे को जन्म

क्या प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित है?

अगर आप सोचते हैं कि प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित है, तो आप गलत हैं। ऑक्सीटोसिन परिवार, दोस्तों और पालतू जानवरों के साथ रिश्तों में भी अहम भूमिका निभाता है। रिसर्च बताती है कि सकारात्मक रिश्ते मानसिक स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र पर गहरा असर डालते हैं।

विज्ञान के लिए आज भी रहस्य है प्यार

हालांकि वैज्ञानिकों ने प्यार से जुड़े कई राज खोल दिए हैं, लेकिन प्यार आज भी पूरी तरह समझा नहीं जा सका है। फिर भी प्यार महसूस करना, देना और पाना इंसान की जिंदगी को खूबसूरत और अर्थपूर्ण बनाता है। शायद यही वजह है कि प्यार को दुनिया की सबसे ताकतवर भावना माना जाता है।

Why do people become blind in love a major revelation in scientific research

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 05:54 PM

Topics:  

  • Great Scientist
  • Lifestyle News
  • Lover couple

सम्बंधित ख़बरें

1

क्रिसमस है खुशियों का त्यौहार, सांता लाएं आपके लिए उपहार… इन खास संदेशों से अपनों को करें विश

2

सर्दियों में चटपटा खाने का मन? बनाएं मिर्ची का सालन, आसान और सिंपल रेसिपी

3

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा चिलगोजा, जानें फायदे और सही सेवन का तरीका

4

सूरजमुखी के बीज से चेहरा होगा ग्लोइंग, जानें फायदे और इस्तेमाल के आसान तरीके

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.