Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Safety Rules For Kids: बच्चे अक्सर दोस्तों या पड़ोसियों के घर खेलने जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी सेफ्टी रूल्स सिखाना बेहद जरूरी है। जानिए 5 आसान टिप्स।
- Written By: रीता राय सागर
सेफ्टी नियम (फोटो.सोशल मीडिया)
Safety For Kids: अकसर बच्चे पास-पड़ोस में खेलने के लिए जाते हैं। कभी बच्चे अपने दोस्तों के घर पर खेलते हैं, तो कभी पार्ट या सोसयाटी में, ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को सेफ्टी के कुछ तरीके बताए जाएं।
कई बार बच्चे खेलने की एक्साइटमेंट में कुछ जरूरी बातों को भूल जाते हैं, जिससे वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए जब भी आपका बच्चा पड़ोसियों के घर खेलने जाए, तो उन्हें कुछ सेफ्टी रूल्स जरूर सिखाएं। इन छोटी-छोटी बातों से न केवल आपका बच्चा सेफ रहेगा बल्कि माता-पिता को भी मानसिक शांति मिलेगी।
आइए जानते हैं इन सेफ्टी रूल्स के बारे में
-
बिना बताए कहीं और न जाएं
बच्चों को यह बात अच्छी तरह समझानी चाहिए कि जिस घर में खेलने गए हैं, वहां से बिना बताए किसी दूसरी जगह न जाएं। कई बार बच्चे दोस्तों के साथ पार्क, दुकान या किसी अन्य जगह चले जाते हैं, जिसके बारे में परिजनों को पता नहीं होता है। ऐसे में बच्चों को सिखाएं कि अगर उन्हें कहीं और जाना हो तो पहले अपने माता-पिता या उस घर के बड़े लोगों को जरूर इंफॉर्म करें।
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
-
किसी भी असहज स्थिति की तुरंत जानकारी दें
पेरेंट्स को बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस कराए, डांटे, डराए या कोई ऐसी बात कहे जो उन्हें पसंद न आए, तो वे तुरंत वहां से हट जाएं और घर पहुंचते ही इस बारे में माता-पिता से बात करें। साथ ही बच्चों को यह भरोसा दिलाएं कि वे किसी भी बात को बिना डर के अपने परिजनों से साझा कर सकते हैं।
सेफ्टी नियम (फोटो.सोशल मीडिया)
-
अनजान चीजें खाने-पीने से बचें
हालांकि पड़ोसियों के घर जाना सामान्य बात है, फिर भी बच्चों को यह सिखना चाहिए कि कोई मेडिसिन, ड्रिंक या खाने की कोई चीज किसी अजनबी से न लें। अगर कोई उन्हें कुछ खाने के लिए दे, तो पहले घर पर बताने या अनुमति लेने की आदत डालें। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचेंगे।
-
जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करना सिखाएं
बच्चों को अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर कंठस्थ याद होना चाहिए। साथ ही उन्हें पता होना चाहिए किसी आपातकालीन स्थिति में किसे फोन करना है। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो उसे इमरजेंसी नंबर और भरोसेमंद लोगों के बारे में भी जानकारी दें।
सेफ्टी नियम (फोटो.सोशल मीडिया)
-
समय का रखें ध्यान
बच्चों को खेलने का एक तय समय बनाना बेहद जरूरी है। उन्हें समय का भान होना चाहिए और अगर किसी कारण से देर हो रही है, तो इसकी सूचना देनी चाहिए। समय का पाबंद होना न केवल सुरक्षा बढ़ाती है, बल्कि बच्चों में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है।
ये भी पढ़ें- Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
-
जब कोई कहे कि मम्मी-पापा को मत बताना
बच्चों को इस बारे में जरूर बताएं कि जब भी कोई अनजान किसी बात को परिजनों से छुपाने के लिए कहे, तो वो बात सबसे पहले आखर अपने मम्मी-पापा को बतानी चाहिए। बच्चों को पता होना चाहिए कि यह गलत है।
