Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक

Under Eye Makeup: बिजी लाइफस्टाइल के कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। इसे सही मेकअप से छुपाया जा सकता है। जानिए प्रो मेकअप के आसान टिप्स, जिसकी मदद से डार्क सर्कल्स को छुपाया जा सकता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 02, 2026 | 02:07 PM

आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Under Eye Makeup Tips For Natural Look: बदलती जीवनशैली के कारण आंखों के नीचे काले घेरे का होना आम बात हो गई है। आंखों के नीचे के काले घेरे चेहरे की पूरी रौनक को कम कर देते हैं। इन्हें छिपाने के चक्कर में अक्सर लोग कंसीलर की मोटी परत लगा लेते हैं, जिससे कुछ ही देर में मेकअप परतदार हो जाता है और आपको उम्रदराज दिखाने लगता है। बिना हैवी मेकअप के भी अंडर-आई एरिया को स्मूद ब्राइट और फ्रेश दिखाया जा सकता है, इस के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

मेकअप शुरू करने से पहले बेस तैयार करें

आंखों के नीचे की स्किन बेहद पतली होती है, इसलिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। मेकअप शुरू करने से पहले एक अच्छी आई क्रीम या एलोवेरा जेल से दो मिनट मसाज करें और इसे त्वचा में सोखने दें। इसके बाद अपनी उंगलियों पर एक बूंद फेस ऑयल लेकर आंखों के नीचे डैप-डैप करें। यह तेल कंसीलर को त्वचा की महीन रेखाओं में जमा होने से रोकने का काम करेगा और मेकअप को दिनभर ग्लोइंग बनाए रखेगा।​

कलर करेक्शन की जादुई तकनीक

हर किसी के लिए एक ही कंसीलर काम नहीं करता है। अगर डार्क सर्कल्स हल्के हैं तो पीच करेक्टर लगाएं। अगर घेरे बहुत ज्यादा गहरे और बहुत ज्यादा काले हैं तो ऑरेंज करेक्टर का इस्तेमाल करें। एख और बात जो ध्यान देने योग्य है कि आपकी आंखों के नीचे की नसें हरी दिखती हैं तो आपको लाल या गुलाबी टोन वाले करेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि करेक्टर की बेहद पतली परत ही लगानी है।

सम्बंधित ख़बरें

Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स

Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड

सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना

Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें

कंसीलर लगाने का सही और नया तरीका

​अक्सर लोग पूरी आंखों के नीचे कंसीलर से ट्रैंगल बना लेते हैं, ऐसा नहीं करना है बल्कि आपको केवल दो जगहों पर कंसीलर लगाना है। पहला आंख के अंदरूनी कोने पर जहां सबसे ज्यादा कालापन होता है और दूसरा आंख के बिल्कुल बाहरी कोने पर ऊपर की तरफ खींचते हुए। इस लिफ्टिंग तकनीक से आंखें बिना ज्यादा मेकअप के भी बड़ी और यंग दिखती हैं। कंसीलर का शेड आपकी स्किन टोन से सिर्फ एक शेड लाइट होना चाहिए ज्यादा सफेद शेड लगाने से आंखें भूरी या ग्रे दिखने लगती हैं।​

ब्लेंडिंग तकनीक है जरूरी

कंसीलर को कभी भी रगड़कर न फैलाएं। इसके लिए एक छोटे और हल्के गीले ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से ठीक पहले उस पर थोड़ा सा मेकअप फिक्सर या सेटिंग स्प्रे छिड़क लें। इस गीले और सेटिंग स्प्रे वाले ब्लेंडर से जब आप कंसीलर को थपथपाते हुए ब्लेंड करेंगे तो मेकअप अपनी जगह से टस से मस नहीं होगा और क्रीज फ्री लुक देगा।

फाउंडेशन और कंसीलर का सही तालमेल

हमेशा पहले चेहरे पर फाउंडेशन की एक पतली लेयर लगाएं। इसके बाद ही कंसीलर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको पहले ही अंदाजा हो जाता है कि कंसीलर की कितनी कम जरूरत है। कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से चेहरा कभी भी भारी नहीं दिखता है।

ये भी पढ़ें- Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स

पाउडर सेटिंग की बेकिंग ट्रिक से बचें

ज्यादातर लोग कंसीलर को सेट करने के लिए भारी मात्रा में पाउडर से बेकिंग करते हैं, इसका नतीजा फाइन लाइन्स बनकर उभरता है। इसकी जगह आप एक बहुत ही हल्के ट्रांसलूसेंट पाउडर को पफ में लें और उसे पहले झाड़ लें। इसके बाद पफ को बहुत हल्के हाथों से आंखों के नीचे दबाएं। यह आपके मेकअप को बिना हैवी लुक दिए ब्यूटिफाई करेगा।

Eye makeup tips how to hide under eye dark circles with concealer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 02:07 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Eye
  • Face Care Tips
  • Lifestyle News
  • Makeup Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.