-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Know How Many Times You Should Hug In A Day
एक जादू की झप्पी होती है सेहत की खास दवा, जानिए दिन में कितनी बार करना चाहिए हग
- Written By: दीपिका पाल
प्यार का अहसास औऱ दर्द को कम करने के लिए हर कोई हग की सहारा लेते है। एक छोटी सी जादू की झप्पी मिल जाए तो व्यक्ति का जीवन सुधर जाता है।

दिन में कितनी बार करना चाहिए हग (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सेहत के लिए हर कोई खानपान से लेकर एक्सरसाइज की ओर ध्यान देते है। आज वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन है यानि हग डे (Hug day) है यानि गले मिलने के महत्व का दिन। प्यार का अहसास औऱ दर्द को कम करने के लिए हर कोई हग की सहारा लेते है। एक छोटी सी जादू की झप्पी मिल जाए तो व्यक्ति का जीवन सुधर जाता है।
इसके लिए आपको इसके फायदे और कितनी बार दिन में हग करना चाहिए इसके बारे में जानना चाहिए। चलिए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं इस हग के बारे में…
पुरुष और महिला को दिन में कितनी बार करना चाहिए हग
हेल्थ रिपोर्ट की मानें तो, सेहत को हमेशा बेहतर रखने के लिए एक दिन में महिला और पुरुषों को 8 से 12 बार गले मिलना चाहिए यहां दिन में आप चार बार हग करते है तो, जीने के लिए इसे बेहतर मान सकते हैं इसके अलावा 8 बार हग करने से जीवन संतुलित होता है। इसके अलावा दिन के 12 हग उन्हें जिंदगी में तरक्की करने के लिए प्रेरित करते है, एक बार में कम से कम 20 सेकंड तक गले लगना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Anti-Valentine Week: स्लेप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक अब उतरेगा प्यार का बुखार, जान लीजिए हर दिन की अलग खासियत
नेपाल में वेलेंटाइन डे मनाने का अनोखा तरीका, इस दिन “क्ले-डेट” पर जाते हैं जोड़े
Shilpa Shirodkar ने पति संग Valentine’s Day का प्लान किया रिवील, बताया कैसे दोनों एक-दूसरे के लिए निकालते हैं व्यक्त
Valentine’s Day 2025: क्या है कैंडल लाइट डिनर की हिस्ट्री, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर ऐसे करें पार्टनर के लिए डिनर प्लान
ऑक्सीटोसिन नाम लव हार्मोन होता है रिलीज
यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका श्रीवास्तव की मानें तो, हग डे पर जब गले लगे होते है तो शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का लव हार्मोन रिलीज होता है यह पार्टनर के बीच इमोशनल और लव बॉन्डिंग का जरिया होते है। इसके अलावा यह हार्मोन हाथ पकड़ने या किसी भी प्रकार से छूने पर भी रिलीज होता है. इससे दो लोगों के बीच प्यार तो बढ़ता ही है, साथ में एक दूसरे पर विश्वास भी मजबूत होता है। इस लव हार्मोन के अलावा डोपामाइन नाम का लव हार्मोन भी रिलीज होने लगता है इसमें इंसान को अच्छा महसूस कराता है।
जानिए हग करने के फायदे
यहां पर हग करने के फायदे होते है इनके बारे में आपको जानना चाहिए…
1- यहां पर एक जादू की झप्पी किसी को मिल जाए तो हर किसी का दिन बन जाता है यहां पर अगर आप कपल एक-दूसरे को दिन में 8 से 12 बार हग करते हैं, उन्हें दूसरों के मुकाबले दर्द बेहद कम महसूस होता है। इसके अलावा हग एक पेन किलर होता है जो हर दर्द पर दवा का काम करता है। दुख और दर्द को भुलाने का जरिया हग होता है।
2- दिल के साथ दिमाग की सेहत को तंदरूस्त करने के लिए हग जरूरी होता है। यहां पर जब कोई अकेला महसूस करें और अचानक कोई करीबी आकर हग कर लें तो उसे काफी अच्छा लगता है वह एक पल के लिए सारी परेशानियां भूल जाता है। हर इंसान को अपने रूटीन में हग को शामिल करना चाहिए।
3-एक ग्रुप को 10 मिनट तक पार्टनर का हाथ पकड़ने और 20 सेकंड तक हग करने को कहा गया. दूसरे ग्रुप को एकसाथ चुपचाप बैठने को कहा गया। इस रिसर्च में सामने आया कि पहले ग्रुप के कपल्स का गले मिलते ही ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कम हो गया जबकि दूसरे ग्रुप के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।
वैलेंटाइन डे से जुड़ी और खबरें जानने के लिए क्लिक करें
4-10 सेकंड तक गले मिलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. जो लोग ऑफिस से थक हारकर शाम को घर पहुंचते हैं, वह आते ही अपने पार्टनर को हग करें तो उनकी थकान चंद सेकंड में ही छूमंतर हो जाती है।
Know how many times you should hug in a day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














