-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Which People Should Not Eat Green Vegetables During Cold Weather
ठंड के मौसम में हरी साग-सब्जी से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लेकिन कैसे और किसे ? यहां जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों के मौसम में साग न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन-C, फाइबर और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। जबकि कुछ लोगों के लिए यह सेहतमंद भोजन नुकसानदायक हो सकता।

हरी सब्जी साग इन लोगों को नहीं खानी चाहिए
Winter Foods:सर्दी का मौसम आते ही बाजार में तरह तरह की सब्जियां मिलने लगी हैं। कुछ सब्जियां जो विशेषकर सर्दियों में ही खाने को मिलती हैं आपके शरीर में होने वाली आयरन की कमी को पूरा करती हैं। इस मौसम में हरे साग, मक्के की रोटी, मूंगफली और सरसों का साग जैसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थों का सेवन लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते है।
ये साग न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन-C, फाइबर और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह सेहतमंद भोजन नहीं हो सकता, खासकर अगर उनका शरीर कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हो। ऐसे में आइए जानते है किन लोगों को साग का सेवन नहीं करना चाहिए।
इन लोगों को हरे साग खाने से बचना चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
गठिया या जोड़ों में दर्द वाले लोग
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गठिया या जोड़ों में दर्द से परेशान लोगों को साग और हरी सब्जियों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए। इनमें ऑक्सलेट्स होते हैं, जो गठिया के लक्षणों को और बढ़ा सकते हैं।
पथरी के मरीज
आपको बता दें, पथरी से ग्रसित लोगों को भी साग से दूरी बनानी चाहिए, खासकर पालक जैसे साग से। साग में मिट्टी और बीज की मौजूदगी पथरी का कारण बन सकती है, जो किडनी या पित्त की थैली में जमा हो सकती है। इसलिए, पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इस सीजन में साग से खाने से बचना चाहिए।
किडनी के मरीज
एक्सपर्ट्स बताते है कि, किडनी के मरीज को साग खाना हानिकारक हो सकता है। साग में प्यूरीन और ऑक्सलेट्स जैसे तत्व होते हैं, जो किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं और किडनी में कैलेशियम के क्रिस्टल बनने की संभावना बढ़ा सकते हैं। ऐसे में किडनी के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सीमित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-अगर बच्चे को लगी हो खांसी, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
एलर्जी वाले लोग
अगर किसी व्यक्ति को हरी सब्जियों से एलर्जी है, तो उसे इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी साग से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें फोलेट की उच्च मात्रा होती है, जो कुछ मामलों में हानिकारक हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर
जिन लोगों का हाई ब्लड प्रेशर रहता है, उन्हें भी साग का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए। पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों पर विपरीत असर डाल सकती है। इसलिए, इन खाद्य पदार्थों का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना चाहिए।
Which people should not eat green vegetables during cold weather
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
Jul 28, 2026 | 12:46 PMइंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड हुआ लीक? मुनव्वर फारूकी और राघव जुयाल की एंट्री से मचा बवाल
Jul 28, 2026 | 12:45 PMबेदाग छवि और 42 करोड़ रुपये की संपत्ति, मोहन यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामले नहीं; ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jul 28, 2026 | 12:44 PMNEET Student Protest की GenZ लड़कियों पर भड़की कंगना, बोली- माता-पिता के पैसों पर बिताती है जिंदगी
Jul 28, 2026 | 12:44 PMनागपुर NMC महासभा: अमृत-2 में धांधली व 12 जोन का प्रस्ताव; नेता संजय महाकालकर का सत्ता पक्ष पर तीखा हमला
Jul 28, 2026 | 12:38 PMCJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों पर एक्शन के दिए निर्देश
Jul 28, 2026 | 12:36 PMCommonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Jul 28, 2026 | 12:36 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














