-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Farah Khan Tummy Tuck Surgery After Pregnancy Abdominoplasty Benefits
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
- Written By: रीता राय सागर
Tummy Tuck Surgery: ट्रिपलेट्स को जन्म देने के बाद फराह खान को पेट की अतिरिक्त ढीली त्वचा की वजह से टमी टक सर्जरी करानी पड़ी। जानिए क्या होती है यह सर्जरी और किन लोगों को पड़ती है इसकी जरूरत।

फराह खान (फोटो.सोशल मीडिया)
Tummy Tuck Surgery After Childbirth Explained: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब ब्लॉग को लेकर बेहद सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले जब उन्होंने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था, तब भी वे काफी चर्चा में थी।
हाल ही में फराह खान ने खुलासा किया कि जब उन्होंने ट्रिपलेट्स को जन्म दिया था, उशके बाद उन्हें टमी टक सर्जरी करानी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि पेट पर इतनी ज्यादा एक्स्ट्रा स्किन रह गई थी कि केवल डाइट और जिम से उसे ठीक करना मुमकिन नहीं था।
सर्जरी से पहले किया 4-5 साल इंतजार
एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में फराह खान ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद पेट की उनकी टमी की स्किन ढीली हो गई थी, जो उन्हें काफी परेशान करती थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने 4-5 साल तक इंतजार किया, लेकिन जब तमाम कोशिशों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तब उन्होंने टमी टक सर्जरी कराने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Photo: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
क्या एक्सरसाइज से लटकी हुई स्किन ठीक हो सकती है
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था, खासकर जुड़वां या ट्रिपलेट्स प्रेग्नेंसी के दौरान पेट की त्वचा और मांसपेशियां सामान्य से कहीं अधिक बड़ी हो जाती हैं। यदि त्वचा की इलास्टिसिटी बहुत अधिक कम हो जाए, तो डाइट और एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत तो बना सकती हैं, लेकिन ढीली त्वचा को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकतीं। इसलिए कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
Abdominoplasty क्या है?
टमी टक या एब्डोमिनोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जरी है, जिसका मकसद पेट को अधिक टोंड करके शेप में लाना होता है। इस प्रक्रिया में पेट के निचले और बीच के हिस्से में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को हटाया जाता है। ढीली या अलग हुई पेट की मांसपेशियों को फिर से टाइट किया जाता है। जरूरत पड़ने पर नाभि की स्थिति को भी दोबारा से व्यवस्थित किया जाता है।
क्या यह वजन कम करने की सर्जरी है?
बिल्कुल नहीं। टमी टक वजन घटाने की सर्जरी नहीं है, यह केवल शरीर की बनावट सुधारने के लिए की जाती है। इसका मकसद पेट से एक्स्ट्रा फैट को हटाकर पेट को अधिक टोंड और स्लिम दिखाना होता है। इस तरह की सर्जरी कई एक्ट्रेसेज या सेलिब्रिटीज भी कराती है।
कब जरूरत पड़ती है टमी टक सर्जरी की
- प्रेग्नेंसी के बाद लंबे समय तक शरीर पर एक्स्ट्रा फैट बनी रहे।
- पेट की मांसपेशियां अलग हो जाएं।
- वजन स्थिर होने और 6–12 महीने की रिकवरी के बाद भी सुधार न हो।
- अतिरिक्त त्वचा के कारण रोजमर्रा के काम, आराम या सेल्फ कॉन्फिडेंस की क्षति हो रही हो।
सर्जरी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, दवाइयों की जानकारी, वजन और पेट की स्थिति को एग्जामिन करते हैं। कई मामलों में धूम्रपान छोड़ने और कुछ दवाएं बंद करने की सलाह दी जाती है ताकि सर्जरी के सुरक्षित और सफल होने के चांसेज सो फीसदी हो।
Farah khan tummy tuck surgery after pregnancy abdominoplasty benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जैसी करनी वैसी भरनी, समुद्र ने मुंबई को दिया 2500 मीट्रिक टन कचरे का गिफ्ट, कूड़ों से पटी चौपाटी
Jul 27, 2026 | 12:57 PMFarah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
Jul 27, 2026 | 12:57 PMवर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
Jul 27, 2026 | 12:50 PMछात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
Jul 27, 2026 | 12:48 PMराजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
Jul 27, 2026 | 12:47 PMमहाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, उज्जैन पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक का निकाला जुलूस
Jul 27, 2026 | 12:44 PMमैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
Jul 27, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM














