बेदाग छवि और 42 करोड़ रुपये की संपत्ति, मोहन यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामले नहीं; ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Mohan Yadav Report Card: देश के कुल 33 मुख्यमंत्रियों में सिर्फ तीन मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिनके पास डॉक्टरेट की डिग्री है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी नाम शामिल है।
madhya pradesh cm mohan yadav report card adr
सीएम मोहन यादव की बेदाग छवि, ( AI जेनरेटेड इमेज)
Updated on

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Report Card: देश की राजनीति में सत्ता के साथ धनबल और क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। देश के 31 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण में सामने आया है कि 14 मुख्यमंत्रियों के ऊपर 45 प्रतिशत आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 35 प्रतिशत मुख्यमंत्री गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। वहीं, इन सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 118 करोड़ रुपये है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने भारत के 28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों का विश्लेषण, जुलाई 2026 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ एक भी केस नहीं है। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 42 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं, उनके ऊपर 8 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है। उनकी खुद की आय 24 लाख रुपये से अधिक है। अगर इनके इनकम की सोर्स की बात करें तो विधायक और मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन और भत्ता के अलावा कृषि और कारोबार शामिल है।

डॉक्टरेट सीएम की लिस्ट में मोहन यादव का नाम

देश के कुल 33 मुख्यमंत्रियों में सिर्फ तीन मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिनके पास डॉक्टरेट की डिग्री है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. मोहन यादव राजनीति विज्ञान में पीएचडी (डॉक्टरेट) हैं। उन्होंने यह डॉक्टरेट की उपाधि सम्राट विक्रमादियत्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से प्राप्त की है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट यह बताती है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला (घोषित/लंबित) दर्ज या उल्लेखित नहीं है।

MP Chief Minister Mohan Yadav Net Worth
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्ति का ब्योरा, (सोर्स- ADR)

देश में 4 मुख्यमंत्री हैं अरबपति

रिपोर्ट के अनुसार, देश में 4 मुख्यमंत्री अरबपति हैं, जबकि कई मुख्यमंत्रियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर धाराओं के मामले लंबित हैं। ताजा रिपोर्ट के आंकड़े को देखकर साफ पता चलता है कि ये नेता धनकुबेर भी हैं। सभी 31 मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति का आंकड़ा 3,660 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस हिसाब से देखा जाये तो देश के एक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 118.07 करोड़ रुपये है।

  • डीके शिवकुमार- कर्नाटक
  • चंद्रबाबू नायडू – आंध्र प्रदेश
  • सी जोसेफ विजय- तमिलनाडु
  • पेमा खांडू- अरुणाचल प्रदेश

मुख्यमंत्रियों का शैक्षिक योग्यता

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ऐसे दो मुख्यमंत्री है, जिन्होंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। वहीं, तीन मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ 12वीं पास हैं। ग्रेजुएट मुख्यमंत्रियों की संख्या सात है। जबकि ग्रेजुएट प्रोफेशनल सीएम छह हैं। पोस्ट ग्रेजुएट मुख्यमंत्रियों की संख्या 9 है। वहीं, डॉक्टरेट मुख्यमंत्री तीन और डिप्लोमा करने वाले एक मुख्यमंत्री है।

Navbharat Live
navbharatlive.com