-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Healthy Aging Tips Best Dinner Time Before Sleep Brain Health
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
- Written By: रीता राय सागर
Healthy Aging: बढ़ती उम्र के साथ ब्रेन हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इसके लिए अच्छी नींद, समय पर भोजन, खाने का समय, नियमित व्यायाम और तनाव कम करना जैसी लाइफस्टाइल सहायक हो सकती है।

लेट नाइट डिनर (फोटो.सोशल मीडिया)
Night Habits For Healthy Aging: बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होना और सोचने-समझने की क्षमता में बदलाव आना स्वाभाविक है। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर उम्र संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। अच्छी नींद, नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और सही समय पर खाना जैसी आदतें न केवल शरीर बल्कि बढ़ती उम्र और याददाश्त के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं।
रात में जल्दी डिनर करने के फायदे
क्या आप रात का खाना ठीक सोने से पहले खाते हैं? अगर हां, तो अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। सोने से 3 से 4 घंटे पहले डिनर करने और भोजन के लिए एक फिक्स टाइम अपनाने से बढ़ती उम्र में दिमाग को स्वस्थ रखता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सही समय पर खाना खाने से सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि नींद, मेटाबॉलिज्म और ब्रेन हेल्थ पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
क्या कहती है रिसर्च?
अमेरिका की Rutgers University के शोधकर्ताओं के अनुसार, दिनभर में खाए जाने वाले हर भोजन का टाइम फिक्स रखना चाहिए, इससे बढ़ती उम्र में सोचने-समझने की क्षमता में गिरावट का जोखिम कम होता है। शोध में पाया गया कि लंबे समय तक लगातार कुछ न कुछ खाते रहने की बजाय भोजन के बीच पर्याप्त अंतर रखने से शरीर की जैविक प्रक्रियाओं को आराम मिलता है, जिसका असर मस्तिष्क पर भी पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
वहीं, हार्वर्ड के एक्सपर्ट का कहना है कि दिमाग को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने के लिए सिर्फ क्या खाना है, यह जरूरी है और इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि कब खाना है। पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान के साथ सही डिनर टाइम बढ़ती उम्र में भी लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है।
सोने और भोजन के बीच 3-4 घंटे का गैप क्यों है जरूरी?
खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से शरीर पाचन का काम में लगा रहता है। यदि डिनर और नींद के बीच 3-4 घंटे का अंतर रखा जाए, तो शरीर को भोजन पचाने का पर्याप्त समय मिलता है। इससे रात की नींद बेहतर होती है और बॉडी रिपेयर होता है, साथ ही ब्रेन का क्लीन अप भी ढंग से हो पाता है।
देर रात खाने के नुकसान?
- पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
- शरीर की जैविक घड़ी यानी Circadian Rhythm गड़बड़ हो सकती है।
- लंबे समय में मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है।
- यह मेमोरी को भी प्रभावित कर सकता है।
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
- रात का खाना सोने से 3-4 घंटे पहले खा लें।
- रोज एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।
- सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
- नियमित रूप से वॉक, योग या एक्सरसाइज करें।
- फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट से भरपूर संतुलित आहार लें।
- शराब और अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखें।
Healthy aging tips best dinner time before sleep brain health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














