- Hindi News »
- Health »
- Drink Water From Plastic Bottles Becoming Slow Poison For Body
प्लास्टिक की बोतल में बार-बार पीते हैं पानी? रोज की ये आदत बन रही है ‘स्लो पॉइजन’
Health Risks: अनजाने में प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना सुकून तो देता है लेकिन इसमें मौजूद कण हमारे शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर रहे हैं। जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना (सौ. फ्रीपिक)
Plastic Bottle Water Disadvantage: भारत के ज्यादातर घरों में लोग पानी प्लास्टिक की बोतल में रखा जाता है और उसी का इस्तेमाल बार-बार करते हैं। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने की आदत भले ही साधारण लगती है लेकिन इसके पीछे का असर बहुत बड़ा होता है। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर पानी हम प्लास्टिक की पैक्ड बोतल में खरीदते हैं या पुरानी बोतल को धोकर दोबारा इस्तेमाल करते हैं। पर्यावरण के साथ-साथ ये हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है।
जब भी हम इन प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीते हैं तो माइक्रोप्लास्टिक पानी में पहुंच जाते हैं जो बहुत ही छोटे प्लास्टिक कण होते हैं। इनका साइज 5 मिमी से भी छोटा होता है। ये हमारे पानी के सोर्स में कई तरीकों से घुस जाते हैं। पुरानी प्लास्टिक के टूटने, कपड़ों के माइक्रोफाइबर बहने से और खुद बोतलों के टूटने या घिसने की वजह से यह पानी में मिल जाते हैं। आज के दौर में समुद्र ही नहीं बल्कि नदियां, झीलें और हवा में भी माइक्रोप्लास्टिक भरी है।
यह भी पढ़ें:- इन 7 गलतियों की वजह से बढ़ता है बीमारियों का खतरा, क्या आप भी करते हैं ये चूक?
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ पैसा ही नहीं, तनाव भी मिलता है विरासत में! जानिए कैसे पैरेंट्स का ट्रॉमा डालता है बच्चों पर असर
ऑफिस में घंटों बैठने से बढ़ रहा है पीठ और कमर दर्द? इस 1 योगासन से मिलेगी तुरंत राहत
थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें! खाने का सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज
सावधान! ज्यादा पीले और चमकदार भुट्टे बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानी; खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
शरीर पर इसका प्रभाव
जब हम प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं तो अनजाने में इन सूक्ष्म कणों को भी शरीर के अंदर ले लेते हैं। कई इंटरनेशनल रिसर्च में बताया गया है कि बोतलबंद पानी में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए हैं। जिनका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। प्लास्टिक से जुड़े कुछ केमिकल शरीर में घुसकर और भी नुकसान करते हैं। जैसे हार्मोनल असंतुलन, मोटापा, इंसुलिन प्रतिरोध, प्रजनन क्षमता पर असर, कैंसर आदि।
जब हम रोजाना प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं तो यह हमारे पेट और आंतों को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे करें खुद का बचाव
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट में इससे बचने के उपाय के बारे में बताया गया है। सबसे पहले हमें प्लास्टिक की बोतल को छोड़कर स्टील, ग्लास या बीपीए फ्री बोतलों का इस्तेमाल करना चाहिए। पानी में मौजूद प्रदूषक माइक्रोप्लास्टिक को निकालने के लिए वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा। प्लास्टिक की बोतलें पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इन्हें इस्तेमाल के बाद पानी के सोर्स में न फेंके। क्योंकि यह पूरे इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचती है।
Drink water from plastic bottles becoming slow poison for body
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में ‘पीस बिल्डर्स फोरम’ राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कला और संस्कृति से नारी शक्ति को नमन
Mar 10, 2026 | 02:28 PM8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में भारी बढ़ोतरी का नया ड्राफ्ट तैयार, जानें पूरी डिटेल्स
Mar 10, 2026 | 02:27 PMपुणे मनपा बजट में सड़कों और यातायात सुधार पर जोर, पथ विभाग को 1866 करोड़ का प्रावधान
Mar 10, 2026 | 02:23 PMमुंबई, ठाणे और पालघर में लू का कहर; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें ये गाइडलाइन
Mar 10, 2026 | 02:16 PMमुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- बराबरी का एक रास्ता अब UCC….
Mar 10, 2026 | 02:14 PMस्मार्टफोन की यह छोटी सेटिंग बचा सकती है आपकी जान, लॉक फोन से भी परिवार को जा सकती है कॉल
Mar 10, 2026 | 02:14 PMसिर्फ पैसा ही नहीं, तनाव भी मिलता है विरासत में! जानिए कैसे पैरेंट्स का ट्रॉमा डालता है बच्चों पर असर
Mar 10, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM













