- Hindi News »
- Lifestyle »
- Varuthini Ekadashi 2024 Will Be Celebrated On 4th May
4 मई को है ‘वरुथिनी एकादशी’ 2024, इस विशेष एकादशी व्रत का महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी
वैशाख मास में पड़ने वाली एकादशी तिथि यानी 'वरुथिनी एकादशी' (Varuthini Ekadashi 2024) 4 मई, 2024 दिन शनिवार को मनाई जाएगी।
- Written By: दीपिका पाल

वरूथिनी एकादशी पर इन चीजों को करें दान(फाइल फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: 24 अप्रैल से ‘वैशाख माह’ (Vaishakh Month 2024) का आरंभ हो चुका है। ऐसे में वैशाख मास में पड़ने वाली एकादशी तिथि यानी ‘वरुथिनी एकादशी’ (Varuthini Ekadashi 2024) 4 मई, 2024 दिन शनिवार को मनाई जाएगी।
एकादशी का महत्व होता है खास
वैशाख मास जगत के पालनहार भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस मास में पड़ने वाली एकादशी का महत्व भी बहुत खास होता है। मान्यता है कि धन की कमी को पूरा करने के लिए ‘वरुथिनी एकादशी’ का व्रत करने से बहुत लाभ होता है। ‘वरुथिनी एकादशी’ के दिन भगवान विष्णु के 12 स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें ‘वरुथिनी एकादशी’ की डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व।
सम्बंधित ख़बरें
सफेद जूतों पर आ गया है पीलापन? टूथपेस्ट के इस सीक्रेट हैक से 5 मिनट में चमकाएं अपने स्नीकर्स
Holi Special: घर पर ऐसे बनाएं एकदम मथुरा स्टाइल असली ठंडाई, एक घूंट पीते ही सब पूछेंगे रेसिपी
जिम्मेदार बच्चा या टूटा हुआ बचपन? रिवर्स पेरेंटिंग की हकीकत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Holi 2026: बाजार से रंग खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! कहीं नकली गुलाल छीन न ले आपके चेहरे का नूर
डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 3 मई, 2024 रात्रि 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 4 मई, 2024 को रात्रि 8 बजकर 38 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए यह व्रत 4 मई को रखा जाएगा। इसके साथ ही इसकी पूजा प्रातः 7 बजकर 18 मिनट से प्रातः 8 बजकर 58 मिनट के बीच होगी।
ऐसे करें ‘वरुथिनी एकादशी’ की पूजा
1-इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए।
2-पवित्र कपड़े पहनें और भगवान विष्णु के सामने व्रत रखने का संकल्प लें।
3-मांस, मछली, प्याज, लहसुन, अंडे और शराब आदि तामसिक चीजों का सेवन न करें।
4-इसके अलावा भक्तों को अनाज और फलियां खाने से बचना चाहिए।
5-इस दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी न तोड़ें।
6-व्रती तेल के सेवन से बचें, इस दिन देसी घी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
7-भक्त अपने बाल दशमी तिथि के दिन धोएं न कि एकादशी व्रत के दिन।
8-भक्तों को एकादशी व्रत के दिन श्रीमद्भागवतम् या श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
9-व्रत के दौरान भक्तों को सोने, दूसरों को गाली देने और असत्य बोलने से बचना चाहिए।
10-व्रत का समापन द्वादशी तिथि को निर्धारित पारण समय के अनुसार करना चाहिए।
वरुथिनी एकादशी का धार्मिक महत्व
वरुथिनी एकादशी का महत्व खुद भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था। इस व्रत को रखने से व्यक्ति को कई वर्षों की तपस्या का पुण्य प्राप्त होता है। जाने-अनजाने हुए पाप कट जाते हैं और व्यक्ति का दुख दूर होता है। ऐसा व्यक्ति मृत्यु के बाद बैकुंठ को प्राप्त होता है। लेकिन व्रत के पुण्य को प्राप्त करने के लिए विधिवत व्रत रखना चाहिए।
Varuthini ekadashi 2024 will be celebrated on 4th may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Crash: आज भारतीय शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 83052 और निफ्टी 25641 पर टूटे
Feb 24, 2026 | 09:39 AMसफेद जूतों पर आ गया है पीलापन? टूथपेस्ट के इस सीक्रेट हैक से 5 मिनट में चमकाएं अपने स्नीकर्स
Feb 24, 2026 | 09:31 AMनीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज
Feb 24, 2026 | 09:26 AMब्रिटेन में रिफॉर्म यूके पार्टी का बड़ा ऐलान… पाकिस्तान समेत 6 देशों के वीजा पर लगेगा बैन
Feb 24, 2026 | 09:16 AMबजट सत्र शुरू: वाढवण बंदरगाह से समृद्धि विस्तार तक, विदर्भ बनेगा स्टील कॉरिडोर; विकास का रोडमैप पेश
Feb 24, 2026 | 09:14 AMउदयपुर में शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में, शाही डिनर से जश्न का आगाज
Feb 24, 2026 | 09:08 AMओबीसी आरक्षण पर फैसला बाकी, महाराष्ट्र के 22 ZP चुनाव फिर टले, 50% सीमा से ज्यादा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Feb 24, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM













