हल्दी के फ़ायदे हैं बेशुमार, पर इन लोगों के लिए हो सकता है बड़ा नुकसानदायक
Haldi: आमतौर पर आपने हल्दी से मिलने वाले फायदों के बारे में ही सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि हल्दी सभी के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं? किन लोगों को हल्दी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते है
- Written By: सीमा कुमारी
इन 4 लोगों को नुकसान कर सकती है हल्दी (सौ.सोशल मीडिया)
Haldi Khane ke Fayde aur Nuksan: हम भारतीय खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं। हमारे यहां रसोई में एक से एक मसालों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इन्ही में से हल्दी एक है। हल्दी सिर्फ खाना बनाने के नहीं, बल्कि शादी-ब्याह से लेकर पूजा पाठ तक में खूब इस्तेमाल किया जाता है। ये खूबसूरती निखारने में भी बड़ा कारगर है।
आमतौर पर आपने हल्दी से मिलने वाले फायदों के बारे में ही सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि हल्दी सभी के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं? जी हां, कुछ लोगों को हल्दी खाने से मना किया जाता है। अगर वे इसे डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को हल्दी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं –
इन 4 लोगों को नुकसान कर सकती है हल्दी :
लिवर से जुड़ी परेशानी
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर हमारे शरीर का जरूरी अंग है। इसे हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आपको पहले से लिवर से जुड़ी काेई बीमारी है तो हल्दी न खाएं। इसमें मौजूद करक्यूमिन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
गॉलब्लैडर की परेशानी
आपको बता दें, हल्दी का सेवन गॉलब्लैडर की परेशानी वालों लोगों को भी नहीं करना चाहिए। हल्दी में माैजूद कर्क्यूमिन गॉलब्लैडर की थैली पर बुरा असर डालते हैं। इससे गॉलब्लैडर की थैली सिकुड़ सकती है, जिससे ब्लैडर खाली हो जाता है। ऐसे में आपको सीमित मात्रा में ही हल्दी का सेवन करना चाहिए।
प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो आपको हल्दी नहीं खाना चाहिए। कच्ची हल्दी से हार्मोनल डिस्बैलेंस हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपके गर्भाशय को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, अगर आप ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं ताे भी ये नवजात शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें-क्या आप हो गए है मुंह के छालों से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों को आज से अपनाना करें शुरु, मिलेगी राहत
पथरी के मरीज
अगर आपको किडनी में स्टोन है तो भी हल्दी से दूरी बना लेनी चाहिए। दरअसल किडनी में होने वाले स्टोन में कैल्शियम ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, वहीं हल्दी में भी ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, इस कारण ये आपकी दिक्कतों को और बढ़ा सकते हैं।
