-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- New Mothers Believe These Myths Related To Breastfeeding To Be True
ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े इन मिथकों को सच मान लेती है नई माताएं, एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही
- Written By: दीपिका पाल
World Breastfeeding Week: सोशल मीडिया के जरिए नई माताएं स्तनपान को लेकर दी जा रही भ्रामक जानकारियों को भी सच मान लेती है। इस दौरान हेल्थ एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह से बेहतर कुछ नहीं होता है।

ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े मिथकों की जानें सच्चाई (सौ.सोशल मीडिया)
World Breastfeeding Week: नवजात शिशु और मां के लिए स्तनपान बेहद जरूरी होता है। नवजात शिशु को 6 महीने तक स्तनपान कराने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा दी जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद महिला को स्तनपान कराने से लेकर कई जरूरी बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। नई माताओं को कम जानकारी होती है इसलिए वे कई मिथकों पर विश्वास भी कर लेती है।
सोशल मीडिया के जरिए नई माताएं स्तनपान को लेकर दी जा रही भ्रामक जानकारियों को भी सच मान लेती है। इस दौरान हेल्थ एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह से बेहतर कुछ नहीं होता है। नवजात बच्चे और मां को अलग रखना चाहिए ताकि मां को आराम मिल सके। चलिए जानते हैं किन मिथकों पर विश्वास कर लेती है महिलाएं।
इन सभी मिथकों के पीछे की जान लें सच्चाई
नवजात की मां के सामने कई बातें स्तनपान से जुड़ी सामने आती है जिसके पीछे की सच्चाई को जान लेना जरूरी होता है…
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
मिथक- बच्चे ज्यादा दूध पीता है, तो कम होता है प्रोडक्शन
इस मिथक के पीछे की सच्चाई की जानें तो, नवजात शिशु का पेट काफी छोटा होता है इसलिए उन्हें हर 1.5 से 2 घंटे में फीडिंग करवाने की जरूरत पड़ती है। यहां पर बच्चा जितना दूध पीता है उतना ही ब्रेस्ट में दूध का प्रोडक्शन होता है। यह एक तरीके से क्लस्टर फीडिंग ग्रोथ का नतीजा होता है।
मिथक- दूध पर्याप्त नहीं बन नहीं पाता है
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में पर्याप्त दूध का प्रोडक्शन होता है। शुरुआती दिनों में कोलोस्ट्रम (गाढ़ा पीला दूध) सीमित नजर आता है जो एंटीबॉडी और पोषण से भरपूर होता है। जैसे-जैसे बच्चा दूध पीता है मां का दूध बढ़ता जाता है। इस बात पर एक्सपर्ट बताते है कि, लगभग सभी मां अपने बच्चे के लिए सही मात्रा में दूध का उत्पादन करती हैं। दूध सही से नहीं बन पाता है तो डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है।
मिथक- दूध का प्रोडक्शन ब्रेस्ट के साइज करता है निर्भर
इस मिथक की बात करें तो, दूध का प्रोडक्शन मां के ब्रेस्ट साइज पर निर्भर करता है। दूध कम या ज्यादा बनने के पीछे मिल्क ग्लैंड काम करता है। ब्रेस्ट का आकार दूध बनाने की क्षमता से नहीं जुड़ा है।
ये भी पढ़ें– सामान्य घी से कितना अलग होता है A2 घी, जानिए इसके खास फायदे
मिथक-सी-सेक्शन के बाद दूध पिलाना कितना होता है सही
इस मिथक के पीछे की सच्चाई को जानें तो, सी-सेक्शन की डिलीवरी के बाद फीडिंग बिल्कुल नहीं कराई जा सकती है। यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, सी-सेक्शन के कुछ घंटों के बाद मां को अपने नवजात शिशु को दूध पिलाना चाहिए। इसके लिए किसी सहारे को ले सकते है।
मिथक- बीमार मां को ब्रेस्टफीडिंग नहीं करानी चाहिए
यहां पर इस मिथक की बात की जाए तो, मां के दूध में मौजूद एंटीबॉडीज, बच्चे की सेहत के लिए काम करते है। अगर नवजात शिशु की मां को किसी प्रकार की गंभीर समस्या है तो उसे डॉक्टर की सलाह पर स्तनपान कराना चाहिए। यूनिसेफ के अनुसार, आपकी बीमारी या रोग के इलाज के लिए आपके शरीर द्वारा बनाए गए एंटीबॉडी बच्चे में पहुंच जाते हैं।
New mothers believe these myths related to breastfeeding to be true
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













