- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is International No Diet Day 2026 Know Why This Day Is Celebrated
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
International No Diet Day History: हर साल 6 मई को मनाया जाने वाला इंटरनॅशनल नो डाइट डे हमें सिखाता है कि सेहत का मतलब सिर्फ पतला होना नहीं, बल्कि खुद को अपनाना और संतुलित जीवन जीना है।
- Written By: सीमा कुमारी

इंटरनॅशनल नो डाइट डे (सौ.सोशल मीडिया)
International No Diet Day 2026: आज समूचे विश्व में इंटरनॅशनल नो डाइट डे मनाया जा रहा हैं। हर साल 6 मई को यह दिन मनाने के पीछे एक मुख्य उदेश्य है कि लोगों को यह समझाना है कि फिटनेस का मतलब सिर्फ वजन कम करना नहीं होता। कई लोग डाइटिंग के चक्कर में अपने शरीर को जरूरी पोषण से वंचित कर देते हैं, जो आगे चलकर नुकसानदेह हो सकता है। यह दिन एक तरह से “ब्रेक” लेने का मौका देता है – डाइटिंग के दबाव से और खुद को लेकर बनी गलत सोच से।
इंटरनेशनल नो डाइट डे की शुरुआत कैसे हुई?
जानकारों के अनुसार,इंटरनेशनल नो डाइट डे की शुरुआत 1992 में ब्रिटेन की मैरी इवांस यंग ने की थी। वह खुद ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्या से गुजर चुकी थीं, इसलिए उन्होंने करीब से देखा कि कैसे समाज में पतले शरीर को लेकर एक अनहेल्दी दबाव बना हुआ है। इसी को बदलने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की, ताकि लोग अपने शरीर को लेकर सहज महसूस करें और गलत तरीके की डाइटिंग से दूर रहें।
इस साल इंटरनेशनल नो डाइट डे की क्या है थीम ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है और 2026 की थीम भी कुछ ऐसा ही मैसेज देती है – खुद से प्यार करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। इसका फोकस इस बात पर है कि लोग वजन घटाने के पीछे भागने के बजाय अपने शरीर की जरूरतों को समझें और संतुलित खानपान पर ध्यान दें।
सम्बंधित ख़बरें
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
India Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
India Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
मौजूदा समय में इसकी जरूरत क्यों बढ़ गया है?
आज के दौर में जहां हर जगह ‘स्लिम और फिट‘ दिखने का ट्रेंड है, वहां यह दिन और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। कई बार लोग दूसरों से तुलना करते-करते खुद को ही कम समझने लगते हैं। ऐसे में इंटरनेशनल नो डाइट डे हमें याद दिलाता है कि हर शरीर अलग होता है और हर किसी की अपनी खासियत होती है। असली फिटनेस वही है जो अंदर से आपको मजबूत और खुश बनाए।
यह भी पढ़ें:- International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
मेंटल हेल्थ और बॉडी पॉजिटिविटी से जुड़ा है यह दिन
यह दिन सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दिमाग और सोच से भी जुड़ा है। जब हम अपने शरीर को लेकर खुश नहीं होते, तो इसका असर हमारे आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस दिन का मकसद यही है कि लोग खुद को अपनाएं, अपनी कमियों को भी स्वीकार करें और बेवजह के दबाव से बाहर निकलें।
कैसे मनाया जाता है इंटरनेशनल नो डाइट डे?
इंटरनेशनल नो डाइट डे मनाने का तरीका बहुत ही आसान है – खुद को थोड़ा रिलैक्स दें। अपनी पसंद का खाना खाएं, लेकिन संतुलन बनाए रखें। सबसे जरूरी बात, खुद को जज करना बंद करें। सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहकर अपने शरीर को धन्यवाद दें कि वह हर दिन आपका साथ देता है।
इंटरनेशनल नो डाइट डे हमें एक जरूरी सीख देता है कि जिंदगी सिर्फ कैलोरी गिनने के लिए नहीं है। अगर हम अपने शरीर को समझें, उसकी जरूरतों का ध्यान रखें और खुद से प्यार करें, तो यही सबसे बड़ी हेल्थ और खुशी है।
Today is international no diet day 2026 know why this day is celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Census 2027: पुणे में जनगणना 2027 का पहला चरण तेज, 1.53 लाख लोगों ने पूरी की स्व-गणना
May 17, 2026 | 02:14 PMShivpuri News: मेरे बाद कौन करेगा पिंडदान? खुद का किया मृत्युभोज, निमंत्रण पत्र में लिखी दुख भरी शायरी
May 17, 2026 | 02:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
May 17, 2026 | 02:04 PMशौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
May 17, 2026 | 02:02 PMहमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
May 17, 2026 | 02:01 PMKamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा
May 17, 2026 | 01:57 PMBPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
May 17, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














