-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Take Care Of Yourself With These Tips After Becoming A New Mother
Mother’s Day 2025: नई मां बनने के बाद इन टिप्स के जरिए रखें अपना ख्याल, नहीं रहेगा मन में कोई गिल्ट का भाव
- Written By: दीपिका पाल
कई बार ऐसा होता है कि, नई मां बनने के बाद अधिकतर मां अपने बच्चे की देखभाल को लेकर गिल्ट में रहती है और इसका असर उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। इस दौरान नई मांएं इन बातों का ख्याल रख सकती है।

नई मांएं ऐसे रखें खुद का ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
Mother’s Day 2025: आज दुनियाभर में विश्व मातृ दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन दुनिया की सभी प्यारी माताओं को समर्पित दिन होता है जिसमें हम मां के प्रति अपना प्यार खूबसूरत तरीके से व्यक्त करते है। मां जहां पर 24 घंटें सातों दिन अपने प्यार औऱ बच्चों के लिए जीवन वार देती है ऐसी शख्सियत को देवी की मूरत कहा जाता है। मां, बिना कुछ कहें ही हमारे हर भाव और दु:ख की दवा बन जाती है। मां, कैसी शख्सियत है इसका पता हमें खुद मां बनने के बाद ही चलता है। आजकल की मांएं वर्किंग भी है जो काम के साथ अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही है।
कई बार ऐसा होता है कि, नई मां बनने के बाद अधिकतर मां अपने बच्चे की देखभाल को लेकर गिल्ट में रहती है और इसका असर उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। नई मां बनने के बाद जिम्मेदारियों के साथ अपना ख्याल कैसे रखें चलिए जानते है…
नई मां इन टिप्स के जरिए रखें खुद का ख्याल
नई मांए घर औऱ कामकाज के बीच तालमेल बिठाकर अपना ख्याल रख सकती है, इसके लिए बस इन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Chanakya Niti: क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने इन 4 बातों को गुप्त रखने की दी सलाह
1- नई मांएं घर परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी के बीच खुद का ख्याल बिल्कुल नहीं रखती है। इसकी वजह से वे फिजिकली और मेंटली तौर पर थक जाती है। इसके लिए आप जरूरी है कि आप स्वयं के लिए भी कुछ न कुछ समय निकालें। ऐसा करने से आप खुद का ख्याल रख सकते है और अपनों का भी।
2- मां बनने के बाद हर किसी के लिए नई जिंदगी की शुरूआत हो जाती है। नन्हे मेहमान के आने के बाद उसकी देखभाल के लिए पूरा समय निकालती है लेकिन जब अपनी बारी आती है तो अपनों के सिवा कुछ नजर नहीं आता।आजकल अधिकतर औरतें घर के साथ साथ बाहर की जिम्मेदारियां भी निभा रही होती हैं। ऐसे में बच्चे की देखभाल में पहले की तरह समय देना मुश्किल होता है इसके लिए अपराध बोध का भाव बिल्कुल नहीं रखें।
3-शादी और बच्चा होने के बाद महिलाएं अपना करियर छोड़ देती है। जब बच्चे बड़े हो जाते है और अपनी जिंदगी में व्यस्त होते है तो उन्हें अपने करियर को लेकर पछतावा होता है। यहां पर आप पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते समय परिवार की जरूरतों का ध्यान रखते हुए थोड़ा बैलेंस बनाने की कोशिश करें।
4-आप अपनी जिम्मेदारियां वैसे निभाएं जैसे आप निभाना चाहती हैं। रिश्तों से तालमेल बिठाने का पूरा जिम्मेदारी महिलाओं की नहीं होती है। दूसरों की बातों पर ध्यान दिए बिना आप अपना काम करते जाएं।
5- घर से लेकर परिवार की जिंदगी महिलाएं बखूबी निभाती है जहां पर वे हर किसी के लिए हमेशा अवेलेबल होती है। बच्चे की देखभाल करने के लिए आप पार्टनर की जरूर मदद लें क्योंकि जिम्मेदारी दोनों की होती है। इससे आपके ऊपर पड़ रहा दबाव कुछ कम हो सकता है और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा।
Take care of yourself with these tips after becoming a new mother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
Jul 09, 2026 | 06:48 PMTata Motors का बड़ा दांव, लॉन्च हुई Ultra Prime और Starbus Prime बसें, EV से लेकर CNG तक दिखा भविष्य
Jul 09, 2026 | 06:47 PMपार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














