Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल

Switch Board Cleaning Solutions: समय के साथ घर के स्विच बोर्ड पीले और गंदे दिखने लगते हैं, जिससे पूरे घर की सुंदरता प्रभावित होती है। जानिए कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 18, 2026 | 10:59 PM

इजी स्विच बोर्ड क्लीनिंग (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Easy Switch Board Cleaning : घर की सफाई करते समय लोग फर्श, फर्नीचर और खिड़कियों पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन स्विच बोर्ड अक्सर नजरअंदाज हो जाते है। जिसकी वजह से ये काले पड़ जाते हैं और काफी गंदे दिखते हैं। फिर इसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अलग अलग तरह क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गंदे काले पड़े स्विच बोर्ड को आसानी से साफ कर सकते हैं।

स्विच बोर्ड को सफाई करने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय

  • सफेद टूथपेस्ट से करें सफाई

अगर स्विच बोर्ड पर हल्की गंदगी या पीलेपन की परत जम गई है, तो साधारण सफेद टूथपेस्ट सबसे आसान उपाय है। पुराने टूथब्रश पर-सा टूथपेस्ट लगाकर स्विच बोर्ड के किनारों और कोनों को धीरे-धीरे साफ करें। इसके बाद सूखे और साफ कपड़े से पोंछ लें। इससे स्विच बोर्ड पहले की तुलना में ज्यादा साफ और चमकदार नजर आएगा।

  • नींबू और नमक का मिश्रण

यदि स्विच बोर्ड पर गंदगी ज्यादा जमी हुई है तो नींबू और नमक का मिश्रण कारगर साबित हो सकता है। नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड जिद्दी मैल को ढीला करने में मदद करता है, जबकि नमक हल्के स्क्रबर की तरह काम करता है।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स

Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत

बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट

Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स

आधे कटे नींबू पर थोड़ा-सा नमक छिड़कें और उससे स्विच बोर्ड को हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। यह तरीका बिना प्लास्टिक को नुकसान पहुंचाए सफाई करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स

  • नेल पॉलिश रिमूवर से हटाएं दाग

एक रुई के फाहे पर थोड़ा सा रिमूवर लें और दागों पर रगड़ें। ध्यान रखें कि रुई गीली हो, उससे लिक्विड टपकना नहीं चाहिए। नेल पेंट रिमूवर से रगड़कर स्विच बोर्ड साफ करें।

  • शेविंग क्रीम से हटाएं दाग

फोम वाली शेविंग क्रीम को स्विच बोर्ड पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे बोर्ड बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

  • इरेज़र से करें साफ

स्विच पर उंगलियों के काले निशानों को मिटाने के लिए रबर (इरेज़र) का इस्तेमाल करें। यह बहुत प्रभावी और सुरक्षित तरीका है। इससे हल्की गंदगी आसानी से साफ हो जाते हैं।

Switch board cleaning tips to remove yellow stains at home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 10:59 PM

Topics:  

  • Home Remedies
  • Home Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.