चेहरे पर रेजर के इस्तेमाल से पहले ये बातें जान लें, किन बातों का हो सकता है ख़तरा, यहां पढ़ें

अगर आप चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। वरना आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
चेहरे पर रेजर के इस्तेमाल से पहले ये बातें जान लें
चेहरे पर रेजर के इस्तेमाल से पहले ये बातें जान लें
Published on
Updated on

Tips To Use Razor: खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना हर महिला की पहली पसंद होती है। जिसके लिए वह अक्सर स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं। हालांकि, शॉर्ट ड्रेसेस पहनते समय महिलाओं को खास सावधानी बरतनी पड़ती है। जिस कारण वह हाथ और पैर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए शेविंग या वैक्स का सहारा लेती हैं।

चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करके आप आसानी से फेशियल हेयर को हटा सकती हैं। ये सबसे आसान तरीका है। पर, कई बार ऐसा होता है, कि रेजर का इस्तेमाल करते समय महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिस वजह से चेहरे पर कट लग जाता है।

ऐसे में अगर आप चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। वरना आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रेजर का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान-

त्वचा को करें मॉइस्चराइज

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रेजर का इस्तेमाल करने से पहले अपनी त्वचा को गीला करें और कोई मॉइस्चराइजिंग क्रीम, फेस वॉश, या शेविंग जेल लगाएं। इससे रेजर त्वचा पर आसानी से चल सकेगा और कटने-फटने की संभावना कम होगी। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो रूखी त्वचा के कटने का डर रहेगा।

सही हो दिशा

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए रेजर को बालों के उगने की दिशा में चलाएं। इससे बाल जड़ से हट जाएंगे। उल्टी दिशा में रेजर चलाने से इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है, जो आपको चेहरे पर परेशानी पैदा कर सकती हैं।

रेजर हो साफ

चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि ये साफ होना चाहिए। गंदे या पुराने रेजर से त्वचा में जलन या संक्रमण होने का खतरा रहता है। ऐसे में रेजर साफ करके ही इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने से पहले इसे गर्म पानी से साफ करें।

चलाएं हल्का हाथ

रेजर का इस्तेमाल करने जा रही हैं तो अपना हाथ हल्का चलाएं। त्वचा पर ज्यादा दबाव डालने से आपकी त्वचा कट सकती है, जिसके बाद काफी जलन हो सकती है।

शेविंग के बाद लगाएं ये

चेहरे पर शेविंग करने से पहले तो मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी होता ही है, इसके बाद भी चेहरे पर मॉइस्चराइजर या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और जलन भी नहीं होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com