बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
Monsoon Health Tips For Immunity: बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन सी से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप सर्दी-खांसी, जुकाम से बच सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
विटामिन C युक्त फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)
How To Stay Healthy During Rainy Season: बारिश के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान सर्दी-खांसी, जुकाम, फ्लू और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। ये फूड्स इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वायरल संक्रमण के जोखिम को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
वायरल इंफेक्शन से बचाव में कारगर हैं ये विटामिन C फूड्स
-
आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है
वायरल इंफेक्शन से बचाव में आंवला को कारगर बताया गया है। आयुर्वेद में आंवला को सुपरफूड माना गया है। इसमें किसी भी अन्य खट्टे फल की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है। मानसून में रोजाना एक आंवला खाने या इसका जूस पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।
-
अमरूद पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है
अक्सर लोग सोचते हैं कि केवल खट्टे फलों में ही विटामिन सी होता है, लेकिन अमरूद में संतरे से भी कहीं ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मानसून के दौरान होने वाली पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब
ये भी पढ़ें-Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
-
नींबू, संतरा, मौसमी संक्रमण से करता बचाव
नींबू, संतरा, मौसमी और चकोतरा विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं। सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना या दिन में एक संतरा खाना आपकी विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। ये फल न सिर्फ संक्रमण से लड़ते हैं बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं।
-
शिमला मिर्च विटामिन C का भंडार हैं
सब्जियों में हरी, पीली और लाल शिमला मिर्च विटामिन सी का भंडार हैं। खासतौर पर लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे आप सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।
-
कीवी पोषक तत्वों का पावरहाउस है
कीवी एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों का पावरहाउस है। एक छोटे कीवी में ही आपकी दिनभर की जरूरत का विटामिन सी मिल जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और वायरल इंफेक्शन से बचाता है।
